---Advertisement---

अब रूस की बारी! अमेरिकी हमलों के बाद मास्को में ईरानी विदेश मंत्री की Vladimir Putin संग आपात बैठक, क्या US के लिए बजेगी खतरे की घंटी?

खौफनाक रूप ले रहे Israel Iran War के बीच अब रूस की एंट्री संभावित है। दरअसल, अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज मास्को में प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और रूसी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मास्को में होने वाली इस मुलाकात को अमेरिका और इजरायल के लिए खतरा माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 23, 2025 12:08 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: खौफनाक अंत की ओर बढ़ रहे इजरायल ईरान वॉर के बीच मुलाकात का दौर तेज है। इस फेहरिस्त में आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मुलाकात को लेकर चर्चा है। ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों के बाद अब्बास अराघची आज मास्को में प्रेसिडेंट Vladimir Putin और रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि अब रूस भी Israel Iran War के बीच एंट्री मार सकता है। हालांकि Russia की एंट्री खामेनेई सेना की ओर से होगी और ये इजरायल के साथ अमेरिका के लिए भी खतरे की घंटी हो सकती है। मास्को में होने वाली बैठक के बाद मिडिल ईस्ट में क्या-क्या संभावित बदलाव हो सकते हैं, इसके बारे में हम चर्चा करेंगे।

अमेरिकी हमलों के बाद मास्को में ईरानी विदेश मंत्री की Vladimir Putin संग आपात बैठक!

मामला अब तेजी से हाथों से निकल रहा है और विश्व से अन्य देशों की दखल मिडिल ईस्ट में बढ़ रही है। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची मास्को पहुंच चुके हैं। Israel Iran War के बीच अब्बास अराघची मास्को में प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। दावा किया जा रहा है कि Russia अब अपने चिर-प्रतिद्वंदी अमेरिका के खिलाफ गतिविधियां तेज कर सकता है। ऐसी स्थिति में जहां अमेरिका ने बीते दिन B-2 फाइटर जेट्स की मदद से ईरान में बमबारी की थी। वहीं अब बदले की भावना के साथ रूस इजरायल को निशाना बना सकता है और खामेनेई सेना को समर्थन देकर तेल अवीव समेत अन्य कई ठिकानों पर बमबारी कर सकता है।

Israel Iran War के बीच क्या US के लिए बजेगी खतरे की घंटी?

दरअसल रूस का युद्ध में शामिल होना सीधे तौर पर अमेरिका के लिए चुनौती माना जा रहा है। रूस की ओर से पहले भी चेतावनी जारी की गई थी कि यदि डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के हिमायती बनकर ईरान को निशाने पर लेंगे, तो परिणाम बुरे होंगे। यही वजह है कि Israel Iran War के इस दौर में प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात को अहम माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यदि Russia अपने सहयोगी ईरान की ओर से इजरायल को निशाने पर लेता है। तो ऐसी स्थिति में पुतिन और ट्रंप आमने-सामने होंगे और इजरायल ईरान वॉर अलग रूप ले सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026