Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आईडीएफ ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इजराली डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और मोबाइल उपकरणों पर सीधे अग्रिम निर्देश अलर्ट भेजा गया कि सुरक्षित स्थानों के आसपास ही रहें। वहीं अब ईरान ने भी खुली धमकी दे दी है, और अमेरिका-इजरायल पर हमले की तैयारी कर रहा है। दोनों ही देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है।
In the last few minutes, sirens were sounded all throughout Israel, with an advance instruction alert directly to cellular devices to stay within proximity to protected spaces.
This is a proactive alert to prepare the public for the possibility of missiles being launched toward…
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
इजरायली डिफेंस फोर्स ने दी अहम जानकारी
इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे और मोबाइल उपकरणों पर अग्रिम निर्देश भेजे गए कि सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहें।
In the last few minutes, sirens were sounded all throughout Israel, with an advance instruction alert directly to cellular devices to stay within proximity to protected spaces.
This is a proactive alert to prepare the public for the possibility of missiles being launched toward…
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
यह एक सक्रिय चेतावनी है ताकि जनता को इज़राइल राज्य की ओर मिसाइलों के प्रक्षेपण की संभावना के लिए तैयार किया जा सके। रक्षा विभाग (आईडीएफ) इस बात पर ज़ोर देता है कि जनता से सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहने का अनुरोध किया जाता है”।
इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
- भारतीय नागरिकों को इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
- अद्यतन निर्देश https://www.oref.org.illeng पर देखे जा सकते हैं।
- सभी भारतीय नागरिकों को निर्धारित आश्रय स्थलों के निकट रहना चाहिए और अपने निवास या कार्यस्थल के निकटतम सुरक्षित स्थानों से परिचित होना चाहिए।
In view of the prevailing security situation in the region, all Indian nationals in Israel are advised to exercise utmost caution and remain vigilant at all times. Indian nationals are strongly advised to strictly adhere to the safety guidelines and instructions issued by the… pic.twitter.com/xFKQG2doTl
— ANI (@ANI) February 28, 2026
- भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इज़राइल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।
- नागरिकों को स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नज़र रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से भारतीय दूतावास, तेल अवीव से संपर्क कर सकते हैं: टेलीफोन: +972-54-7520711, ई-मेल const telaviv@mea gov in
- दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है और आवश्यकतानुसार अपडेट जारी करता रहेगा।






