---Advertisement---

Israel Protests: इजरायल में सड़कों पर उतरी जनता, जानें क्यों PM को लेकर बने इस कानून का हो रहा विरोध

इजरायल में PM को लेकर बने कानून के विरोध में अब वहां की जनता सड़कों पर उतर आई है. आलोचकों का कहना है कि इस कानून से उनके लोकतांत्रिक देश को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण व्‍यवस्‍था खत्‍म हो जाएगी.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 23, 2023 4:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel Protests: यहूदी बहुल मुल्‍क इजरायल की जनता अब सड़कों पर उतर आई है. यहां की सड़कें प्रदर्शनकारियों से भरी नजर आ रही हैं और हजारों कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की तैयरी कर चुके हैं. इजरायल में हो रहे ये सभी प्रदर्शन वहां की मौजूदा नेतन्याहू सरकार के खिलाफ हो रहे हैं.

अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा भी क्या हुआ की मौजूदा सरकार के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है. तो इसकी वजह है पीएम को लेकर बना एक कानून. दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगुवाई वाली सरकार ने एक बड़ा न्यायिक फेरबदल करते हुए इजरायली संसद में पीएम को बचाने वाला कानून परित किया है. जिसका हर तरफ विरोध हो रहा है.

विपक्ष के साथ-साथ अब जनता भी इसका विरोध कर रही है. आलोचकों का कहना है कि नेतन्याहू सरकार का ये कानून उनके लोकतांत्रिक देश को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण व्‍यवस्‍था व संतुलन को खत्‍म कर देगा. बताया जा रहा है कि संसद से उक्त कानून ऐसे समय में पारित हुआ, जब सड़कों पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार ने उस विधेयक को मंजूरी दी है, जो भ्रष्टाचार और हितों से टकराव के मामले में सुनवाई का सामना कर रहे इजराइली नेता को शासन करने से अयोग्य करार दिए जाने से बचाएगा. इसी कानून का विरोध अब वहां की जनता कर रही है.

ये भी पढ़ें: Basava Jayanti 2023: कर्नाटक में बसव जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- बसव जी नहीं होते तो…

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026