---Advertisement---

Japan Earthquake: जापान में इतनी तीव्रता के भूकंप और तेज झटकों से फैली दहशत, मंडराया सुनामी का खतरा; चेतावनी जारी

Japan Earthquake: भारत में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद अब जापान में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान में भूकंप इतना तेज था कि सरकार को बाहरी द्विपों के पास सुनामी के चेतावनी जारी करनी पड़ी। इतनी तीव्रता का था भूकंप आज जापान में भूकंप के बहुत तेज झटके ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 6:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Japan Earthquake: भारत में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद अब जापान में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान में भूकंप इतना तेज था कि सरकार को बाहरी द्विपों के पास सुनामी के चेतावनी जारी करनी पड़ी।

इतनी तीव्रता का था भूकंप


आज जापान में भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए। जापान में इतनी तेज भूकंप के झटके आए की सरकार को बाहरी द्विपों के पास सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है की संभावित सुनामी 1 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती है।

एनएचके टीवी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मेग्नीट्यूड मापी गई है। सरकार ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि लोग तटों और नदियों के किनारों से दूर रहें। उसके आसपास ना जाएं।

भूकंप प्रभावित क्षेत्र है जापान

जापान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के झटके आज सुबह 11:00 बजे के आसपास महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापा गया है। बता दें कि यह भूकंप इजू द्विप श्रृंखला में तोरीशिमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। भूकंप के बाद सुनामी की आशंका के चलते तटीय क्षेत्रों और नदी के सहारे लोगों को जाने से सख्त मना कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें की धरती पर जापान सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है। साल 2011 में आए भीषण भूकंप के कारण कई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को खत्म कर दिया था और इतना ही नहीं जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Donald Trump

अप्रैल 15, 2026

Pakistan News

अप्रैल 14, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 14, 2026

US-Iran Peace Talks

अप्रैल 13, 2026

Leave a Comment