---Advertisement---

जापान के प्रधानमंत्री Fumio Kishida पर हमला, भाषण के दौरान हुआ धमाका, हिरासत में संदिग्ध

जापान के पीएम फूमियो किशिदा आज एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ऊपर बम फेंककर हमला हुआ है। इस हमले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 15, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fumio Kishida: जापान के पीएम फूमियो किशिदा पर आज सुबह जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में उनकी जान बहुत मुश्किलों से बची है। पीएम के ऊपर यह हमला वाकायामा शहर में हुआ है। बताया जा रहा है कि जब वह यहां पर भाषण दे रहे थे तभी एक संदिग्ध ने उनकी रैली के अंदर घूसकर बम फेंक जिसकी वजह से तेज का धमाका हुआ। इस धमाके की वजह से चारों तरफ भगदड़ मच गई। कई लोगों को भगदड़ की वजह से चोट भी आई है। पीएम फुमियो किशिदा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

जापान टाइम्स ने दी ये जानकारी

जापान टाइम्स ने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। बताया है कि फुमियो किशिदा वाकायमा में एक रैली संबोधित कर रहे थे तभी यहां पर जोर से धमाके की आवाज सुनाई दी। जानकारी मिल रही है कि संदिग्ध को भी सुरक्षा बलों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ेंःअयोध्या में बोले CM Eknath Shinde, कहा- ‘महाराष्ट्र सरकार के यहां आने से कुछ लोगों को दर्द हुआ है’

घटना का वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद बड़े ही तेजी के साथ में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाकायमा में हुए ब्लास्ट के बाद इस इलाके को चारों से घेर लिया गया है जापान पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल जापान पुलिस की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन यह बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हुई थी हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या हुए अभी 8 महीने ही बीते है ये दूसरी वारदात है जब यहां के पीएम के ऊपर हमला किया गया है। बता दें कि पिछले साल जुलाई के महीने में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भी हत्या गोलियों से भून कर की गई थी। उस समय आबे जापान के ही एक शहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उनके सीने में गोलियां मारी थी जिसके बाद उन्हे हॉस्पिटल लेकर जाया गया और वहां पर उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेंःKarnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस की अंतर्कलह आई बाहर, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

Baba Ramdev

मार्च 28, 2026