---Advertisement---

Canada : लोरेंस बिश्नोई गैंग ने गैंगस्टर सुक्खा की हत्या करने का किया दावा, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Canada : कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी कुख्ताय लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग ने कहा है कि उसने नशा बेचकर बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी बर्बाद की है। इसके अलावा उनके बिश्नोई गैंग के दो लोगों को मारा है इसलिए उन्हें अपना हिसाब किया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 21, 2023 3:24 अपराह्न

Lorence Bisnoi
Follow Us
---Advertisement---

Canada : आज सुबह भारत की ए कैटेगरी के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की कनाडा से खबर आई थी। उसके थोड़े ही देर बाद कुख्यात लोरेंस बिश्नोई गैंग ने सुखदूल सुक्खा की मौत की जिम्मेदारी ली है। लोरेंश बिश्नेई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि हमारा दुश्मन कहीं भी छिप जाए मगर एक दिन उसका हिसाब जरुर होता है।

लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जानकारी

बता दें खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के साथ बढ़ रहे भारत व कनाड़ा के तनाव के बीच आज सुबह खबर आई थी कि कनाडा में एक और खालिस्तानी आतंकी की हत्या हुई है। इस आतंकी का नाम सुखदूल सिंह सुक्खा है। जो कि भारत से 2017 में जाली कागज बनाकर कनाडा भाग गया था। इस खालिस्तानी आतंकी की मौत की जिम्मेदारी कुख्यात लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस गैंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है कि विदेश में रहकर सुक्खा ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिछरेरा की हत्या कराई थी। अब उसको उसके पापों की सजा मिल गई है। गैंग ने अपने दुश्मनों को धमकी देते हुए कहा है कि तुम कहीं भी छिप जाओं एक दिन तुम्हारा हिसाब होगा। देर जरुर लग सकती है मगर एक दिन हिसाब जरुर होगा।

भारत सरकार की आतंकियों लिस्ट में शामिल था सुक्खा

गौरतलब है कि सुक्खा 2017 में भारत से जाली कागज बनाकर कनाडा भाग गया था। भारत में उस पर करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। उसको भगाने में उस समय 2 पुलिस वालों ने मदद की थी। बाद में सरकार ने उन पर कार्रवाई की है। कनाडा में अपराधियों ने सुक्खा को उसी स्टाइल में मारा गया है जिस तरह आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को मारा गया था। सुक्खा को भी किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उसे करीब 15 राउंड गोलिया मारी गई हैं। सुक्खा का नाम उस लिस्ट में शामिल था जिसमें जिसे भारत सरकार ने खालिस्तानी आतंकियो के रुप में पब्लिश किया था। इस लिस्ट में सुक्खा के अलावा 28 और गैंगस्टरों को भी शामिल किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026