---Advertisement---

NASA: तेज़ रफ़्तार से 190 फीट चौड़ा क्षुद्रग्रह बढ़ रहा है पृथ्वी की तरफ, NASA ने बताया कितना हो सकता है नुकसान!

NASA: अगर कोई आपसे यह कह दे, कि पृथ्वी की तरफ एक बहुत बड़ा चट्टान (क्षुद्रग्रह) आकर टकराने वाला है, तो आपके दिमाग हिल जायेगा। फिर आप यह सोचने की कोशिश करने लगेंगे कि इससे कैसा बचा जाए। क्या इसे किसी प्रकार से नष्ट किया जा सकता है? ऐसे में अब आप यह भी सोचने ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 19, 2023 6:50 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 12:31 अपराह्न

NASA
Follow Us
---Advertisement---

NASA: अगर कोई आपसे यह कह दे, कि पृथ्वी की तरफ एक बहुत बड़ा चट्टान (क्षुद्रग्रह) आकर टकराने वाला है, तो आपके दिमाग हिल जायेगा। फिर आप यह सोचने की कोशिश करने लगेंगे कि इससे कैसा बचा जाए। क्या इसे किसी प्रकार से नष्ट किया जा सकता है? ऐसे में अब आप यह भी सोचने लगे होंगे कि आज हम यह सब बातें क्यों कर रहे हैं, तो इसके भी पीछे एक कारण छिपा हुआ है। दरअसल आज अमेरिकी स्पेस एजेंसी ‘National Aeronautics and Space Administration’ (NASA) ने बताया है कि आज 19 जुलाई 2023 को एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में NASA ने यह भी बताया कि उसकी चौड़ाई 190 फीट है, जो कि देखा जाए तो यह लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।    

NASA ने दुनिया को क्या बताया ?

खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी ‘National Aeronautics and Space Administration’ (NASA) ने बताया कि पृथ्वी की तरफ 20,410 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से एक क्षुद्रग्रह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी चौड़ाई लगभग 190 फ़ीट हो सकती है। ऐसे में उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह क्षुद्रग्रह ग्रह हमारे पृथ्वी को नुकसान नहीं पहुंचने वाला क्योंकि, यह हमारे धरती से लगभग 4.8 मिलियन किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेगा। ऐसे में NASA के अनुमान के मुताबिक यह धरती को नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। वहीं जानकारी के मुताबिक NASA ने इस भारी भरकम क्षुद्रग्रह का नाम 2023 NE1 रखा है।   

क्षुद्रग्रह क्या होते है और पृथ्वी पर टकराने से इसका असर क्या होता है?

जानकारी के मुताबिक क्षुद्रग्रह  एक खगोलीय पिंड होते है, साथ ही यह आकार में ग्रहों से छोटे अपितु  उल्का पिंडो से बड़े होते हैं। यह अक्सर ब्रह्मांड में विस्फोट के कारण किसी न किसी ग्रह से टकराते रहते है। ऐसे में कई बार वह पृथ्वी की तरफ भी आगे बढ़ते हैं। अब सवाल यह है, कि क्या यह पृथ्वी पर टकराएंगे तो नुकसान होगा तो, जी हाँ अगर क्षुद्रग्रह की चौड़ाई और लम्बाई बहुत ज्यादा रही तो वह नुकसान पंहुचा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 29, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Donald Trump

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026