---Advertisement---

Nepal Election Results 2026: नेपाल की सियासत में नए युग की शुरुआत! चीन विरोधी बालेन शाह की RSP को मजबूत बढ़त, PM बन रचेंगे इतिहास?

Nepal Election Results 2026: खबर लिखे जाने तक बालेन शाह की आरएसपी मजबूत बढ़त हासिल कर चुकी है। झापा-5 से बालेन शाह खुद मजबूत बढ़त के साथ केपी शर्मा ओली को पीछे छोड़ चुके हैं। 35 वर्षीय युवा नेता का पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 7, 2026 4:03 अपराह्न

Nepal Election Results 2026
Follow Us
---Advertisement---

Nepal Election Results 2026: काठमांडू से लेकर मधेश, गंडकी समेत नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आरएसपी कार्यकर्ताओं का जश्न नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिली भारी बढ़त ये संकेत दे रही है कि नेपाल के सत्ता की गद्दी बालेन शाह को मिल सकती है। नेपाल चुनाव परिणाम 2026 के आधार पर बदले समीकरण को नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

चीन विरोधी रुख रखने वाले बालेन शाह की पार्टी अब तक मजबूत बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकीं हैं। क्या रुझान अंतिम नतीजों में परिवर्तित होंगे? 35 वर्षीय बालेन शाह क्या नेपाल के नए पीएम बनकर इतिहास रचेंगे? ऐसे कुछ सवाल हैं जो तेजी से उठ रहे हैं।

चीन विरोधी बालेन शाह की RSP को मजबूत बढ़त!

अमेरिका के साथ चीन विरोधी रुख रखने वाले बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को अब तक मजबूत बढ़त हासिल हो चुकी है। 165 सीटों पर हुए आम चुनाव में बालेन शाह की आरएसपी 73 सीटों पर बढ़त में है। वहीं 43 सीटों पर आरएसपी के उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। यदि रुझान नतीजों पर परिवर्तित होते हैं तो बालेन शाह की आरएसपी एकतरफा चुनाव जीतेगी।

बालेन शाह के प्रतिद्वंदियों की बात करें तो केपी शर्मा ओली की सीपीआई-यूएमएल 10 सीटों पर आगे है। जबकि 2 सीट पर पार्टी को जीत मिली है। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं 11 पर पार्टी को बढ़त हासिल है। ये दर्शाता है कि कैसे अब तक 54.8 फीसदी वोट पाकर आरएसपी के नेतृत्कर्ता बालेन शाह पीएम बनने की ओर अग्रसर हैं।

जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की सियासत में नए युग की शुरुआत!

सितंबर का महीना नेपाल के लिए बेहद अहम था। इसी माह में पिछले वर्ष जेन-जी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। धीरे-धीरे लाखों की संख्या में युवा नेपाल की सड़कों पर उतर कर तत्कालीन सरकार का विरोध करने लगे। उस दौरके बाद सुशीला कार्की को कार्यवाहक पीएम बनाया गया और नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। नई चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 मार्च को काठमांडू से मधेश, गंडकी, कोशी समेत विभिन्न इलाकों में चुनाव हुए।

मतगणना का दौर अब जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय बालेन शाह की पार्टी आरएसपी मजबूत बढ़त ले चुकी है। वे पीएम बनने की रेस में सबसे आगे हैं। यदि रुझान नतीजों में परिवर्तित होते हैं, तो बालेन शाह नेपाल के नए पीएम बनकर इतिहास रचेंगे। इसी के साथ नेपाल की सियासत में नए युग की शुरुआत भी होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026