---Advertisement---

‘अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त..’अमेरिका की पूर्व राजदूत Nikki Haley के बयान से सनसनी; चीन को लेकर कह दी बड़ी बात; जानें सबकुछ

Nikki Haley: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तें तनावपूर्ण होते जा रहे है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राजनायिक निक्की हेली ने बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 24, 2025 10:46 पूर्वाह्न

Nikki Haley
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Haley: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तें लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे है। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप से भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया गया है। हालांकि भारत भी अब अमेरिका को उसी के भाषा में जवाब दे रहा है। दरअसल ये पूरा मामला इसलिए बिगड़ा है क्योंंकि Donald Trump भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मना कर रहे है। इसी बीच अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका और भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सनसनी मचा दी है। इसके अलावा निक्की हेली ने चीन की भी जिक्र किया है।

अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त होना जरूरी है – Nikki Haley

अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता Nikki Haley ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंंडल पर लिखा कि “भारत को रूसी तेल पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा है। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती और सद्भावना मौजूदा उथल-पुथल से उबरने का एक ठोस आधार प्रदान करती है।

व्यापारिक मतभेदों और रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए कठोर बातचीत की ज़रूरत है। लेकिन, हमें उस चीज़ को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए जो सबसे ज़्यादा मायने रखती है: हमारे साझा लक्ष्य। चीन का सामना करने के लिए, अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त होना ज़रूरी है”।

भारत का Donald Trump को कड़ा संदेश

बता देंं कि Donald Trump भारत पर लगातार प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे है। 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद भी ट्रंप लगातार भारत को धमकी दे रहे है। हालांकि भारत ने साफ कह दिया है कि वह अपनी हितों की रक्षा करना बखूबी जानता है। बीते दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को साफ किया कि भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते पर बातचीत में भारत अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी कीमत पर खड़ी रहेगी और किसी भी तरह का समझौता उनके नुकसान पर नहीं होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026