---Advertisement---

अब इस शहर की महिलाएं बिना कपड़ों के Swimming Pool में कर सकती हैं स्नान, सरकार ने दी मंजूरी

जर्मनी के बर्लिन में सरकार ने महिलाओं को टॉपलेस होकर स्विमिंग करने की इजाजत दे दी है। इस मंजूरी के बाद महिलाएं बिना टॉप के सार्वजनिक स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर सकती हैं। इसपर अब सरकार को किसी भी तरह की आपत्ति नहीं है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 10, 2023 4:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swimming Pool: आपने भी स्विमिंग पूल में कई बार स्विमिंग किया होगा और तैराकी का आनंद उठाया होगा। वहीं स्विमिंग करने के लिए एक विशेष रूप से स्विमिंग सूट होता है। मगर आपको बताया जाए की बिना कपड़ों के आप स्विमिंग कर सकते हैं तो यकीनन आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। ऐसा एक नियम जर्मनी के बर्लिन में लागू हुआ है। जी हां, अब बर्लिन में महिलाएं बिना टॉप के यानी टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर सकती हैं। हालांकि ये सुनकर आपको अजीब तो लगेगा मगर यहां की सरकार ने इस चीज की मंजूरी दे दी है।

एक रिपोर्ट में पता चला है कि इस बात की मंजूरी राज्य सरकार के द्वारा गुरुवार को दी गई है। अब जर्मनी के बर्लिन शहर में महिलाएं किसी भी सार्वजनिक स्विमिंग पूल में टॉपलेस जा सकती हैं और वहां जाकर स्विमिंग का आनंद उठा सकती हैं। बता दें, सरकार के इस अजीब फैसले के पीछे एक महिला की शिकायत है। एक महिला ने पुलिस में लड़का और लड़की के भेदभाव पर शिकायत दर्ज किया है। इसके बाद ही सरकार के द्वारा ये अजीब फैसला लिया गया है।

जानें सरकार ने क्यों दी मंजूरी

आपको बता दें, सरकार ने इस फैसले पर मजूरी इसलिए दी है क्योंकि एक महिला ने बर्लिन सीनेट के लोकपाल कार्यालय में एक मांग की थी। इसमें उनसे महिला एवं पुरुष के बीच पक्षपात के विषय में कहा था और सरकार से महिलाओं को टॉपलेस होकर स्विमिंग करने की इजाजत मांगी थी। इस मांग के बाद ही सरकार के द्वारा इस बात की मंजूरी दी गई। अब महिलाएं भी पुरुषों की तरह टॉपलेस होकर सार्वजनिक स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर सकती हैं।

अब नहीं लगेगी स्विमिंग करने पर रोक

कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि पहले महिलाएं भी पुरुषों की भांति टॉपलेस होकर नहाने की कोशिश करती थी। मगर उन्हें प्रशासन के द्वारा रोक दिया जाता था। कई बार तो स्विमिंग ही करने की अनुमति नहीं मिलती थी। इस स्थिति में एक महिला ने सरकार से गुहार लगाई। इसके बाद महिलाओं को टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में नहाने की मंजूरी मिल गई।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026