---Advertisement---

चुभ गई NSA Ajit Doval की बात! ऑपरेशन सिंदूर में हार से बौखलाए PM शहबाज के करीबी ने निकाली खीज, UN चार्टर का जिक्र कर झल्ला उठे

सुर्खियों में छाए NSA Ajit Doval की प्रतिक्रिया आने के बाद कई पाकिस्तानी हुक्मरान अंदरखाने झल्ला उठे हैं। PM शहबाज शरीफ के करीबी और इशाक डार के मंत्रालय से जुड़े प्रवक्ता शफकत अली खान ने तो अपनी झल्लाहट निकालते हुए UN चार्टर तक का जिक्र कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 12, 2025 6:39 अपराह्न

NSA Ajit Doval
Follow Us
---Advertisement---

NSA Ajit Doval: बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। इसका अंदाजा तो बखूबी था। पर आलम ये होगा कि पाकिस्तानी हुक्मरान यूं झल्ला उठेंगे इसे देखकर थोड़ा आश्चर्य हो रहा है। दरअसल, एनएसए अजीत डोभाल द्वारा बीते कल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही गई बातों का असर पाकिस्तान में साफ तौर पर नजर आया है। इस क्रम में पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बेहद करीबी इशाक डार के मंत्रालय से जुड़े प्रवक्ता शफाकत अली खान की झल्लाहट साफ तौर पर देखी गई है। NSA Ajit Doval की टिप्पणी का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने UN चार्टर तक का जिक्र कर दिया है। ये साफ तौर पर दर्शाता है कि पाकिस्तान किस कदर भारतीय एनएसए की एक टिप्पणी मात्र से ही हिल गया है।

एनएसए अजीत डोभाल की बात सुन बौखला उठे पाकिस्तानी हुक्मरान!

अंदरखाने आसिम मुनीर से लेकर पीएम शहबाज शरीफ, इशाक डार समेत अन्य तमाम पाकिस्तानी हुक्मरान आहत हुए हैं। दरअसल, भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की करारी हार का जिक्र करते हुए पड़ोसी मुल्क को लताड़ा था। NSA Ajit Doval की टिप्पणी पर अब पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफाकत अली खान की बौखलाहट सामने आई है। PM शहबाज के इस करीबी अफसर ने अपनी खीज निकालते हुए कहा है कि “डोभाल का बयान जनता को गुमराह करने का प्रयास है। यह एक जिम्मेदार देश की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का भी उल्लंघन हैं।”

UN चार्टर का जिक्र करते हुए शफाकत अली कहते हैं कि “भारतीय NSA का बयान जिम्मेदार कूटनीति के मानकों के विपरित है। भारत का इस तरह सैन्य हमले का महिमामंडन करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन भी है।” कार्रवाई की गुहार लगाते हुए शफाकत अली ने यहां तक कह दिया है कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के आक्रामक रवैये को गंभीरता से लेना होगा।” ये साफ तौर पर दर्शाता है कि पाकिस्तान अंदर ही अंदर एनएसए अजीत डोभाल के बयान से खार खाए हुए है और अब अपनी खीज निकाल रहा है।

NSA Ajit Doval ने पाकिस्तान की जमकर लगाई थी क्लास!

गौरतलब है कि बीते कल IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने वाले अजीत डोभाल ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई थी। भारतीय NSA ने उन तमाम विदेशी मीडिया संस्थानों को भी कटघरे में खड़ा किया जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट पेश किया था। NSA Ajit Doval ने पाकिस्तान के साथ विदेशी मीडिया को ललकारते हुए कहा था कि “मुझे एक भी तस्वीर दिखाइए जिसमें किसी भी भारतीय संरचना को कोई नुकसान दिखाया गया हो। यहां तक ​​कि एक कांच का शीशा भी तोड़ा गया हो। हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तहस-नहस किया है और भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है।” NSA Ajit Doval की यही बातें पाकिस्तान को चुभ गई हैं और एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही फजीहत को देखते हुए पड़ोसी मुल्क अपनी झल्लाहट पेश कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saurav Das

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Rashifal 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

कल का मौसम 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026