---Advertisement---

Oxford Union Debate कैंसिल होने की वजह का पर्दाफाश! होटल में डर से दुबके बैठी थी पाकिस्तानी टीम, भारतीय वक्ता के खुलासे से सनसनी

भारतीय पक्षकार साई दीपक ने Oxford Union Debate रद्द होने की वजह बताते हुए पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। साई दीपक ने बताया है कि ब्लेम-गेम खेल रहा पाकिस्तान खुद ही बहस छोड़ भाग खड़ा हुआ ताकि उनकी फजीहत न हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2025 1:11 अपराह्न

Oxford Union Debate
Follow Us
---Advertisement---

Oxford Union Debate: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर होने वाली एक डिबेट क्या टली कि भारत-पाकिस्तान फिर एक बार आमने-सामने आ गए हैं। पूरा मामला ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट से जुड़ा है जो ब्रिटेन में आयोजित होने वाली थी। इसे तमाम तरह के तर्क पेश कर रद्द कर दिया गया जिसके बाद सवालों के अंबार खड़े हो रहे हैं। इसी बीच डिबेट में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे भारतीय वक्ता साई दीपक ने इसके रद्द होने की वजह का पर्दाफाश किया है।

ब्लेम गेम खेल रहे पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए साई दीपक ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ लगाई है। भारतीय वक्ता ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी वक्ता बहस में आने के बजाय ऑक्सफोर्ड के जॉर्ज स्ट्रीट वाले एक होटल में डर के मारे दुबके बैठे थे। चुनौती देने के बावजूद पड़ोसी मुल्क से कोई डिबेट में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा और बगैर मतलब का ठिकरा भारत पर फोड़ने का काम कर रहे हैं।

सामने आई Oxford Union Debate कैंसिल होने की वजह!

भारतीय वक्ता साई दीपक ने लंदन में होने वाली ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट रद्द होने की वजह बताई है। साई दीपक ने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा है कि “पहले छात्रों को बहस में शामिल करने बात हुई और फिर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और हिना रब्बानी खार का नाम सामने आने लगा।”

साई दीपक ने मूसा हर्रा को षडयंत्र का हिस्सा बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम डर के मारे दुबके हुए ऑक्सफोर्ड के जॉर्ज स्ट्रीट वाले एक होटल में ठहरी थी। साई दीपक ने अपने कुछ ई-मेल्स और कन्फर्मेशन के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए पाकिस्तानी साजिश को बेनकाब किया है। भारतीय वक्ता द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद फिर सनसनी मच गई है और ग्लोबल लेवल पर पाकिस्तान की फजीहत हो रही है।

बहस कैंसिल होने के बाद पाकिस्तान का ब्लेम-गेम!

नवंबर की 27 तारीख ऑक्सफोर्ड यूनियन के लिहाज से बेहद खास होती अगर भारत-पाकिस्तान के वक्ता बहस का हिस्सा बनते। हालांकि, ये बहस टल गई और फिर शुरू हुआ ब्लेम-गेम। पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों के साथ बहस रद्द होने का ठिकरा भारत के सिर फोड़ा। हालांकि, मामला पब्लिक डोमेन में होने के नाते सारी पोल खुल गई। ‘पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति एक पॉपुलिस्ट रणनीति है जिसे सुरक्षा नीति के रूप में बेचा जाता है’ विषय पर होने वाली बहस में साई दीपक भारत की ओर से शामिल होने वाले थे।

आलम ये हुआ कि पड़ोसी मुल्क पहले ही भाग पड़ा। भारतीय पक्षकार साई दीपक ने मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा है कि पाकिस्तान एक सोची-समझी रणनीति के तहत बहस छोड़ भाग गया, ताकि फिर वैश्विक पटल पर उसकी बेइज्जती न हो। साई दीपक ने पड़ोसी मुल्क की ऐसी पोल खोल दी है कि हुकूमत अपना मुंह छिपाए फिर रही है। भारतीय वक्ता के इस खुलासे के बाद दुनिया में फिर सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 4, 2026

Namo Bharat Train

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026