Pakistan Afghanistan War: रावलपिंडी से बलूचिस्तान, खैबर तक तालिबान का हमला! मुनीर सेना को चकमा देकर एयरबेस किया तबाह, अब आगे क्या?

Pakistan Afghanistan War: मुनीर सेना को चकमा देते हुए तालिबानी लड़ाकों ने रावलपिंडी से क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा तक हमले किए हैं। तालिबानी हमलों के कारण रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस तबाह होने की खबर है।

Pakistan Afghanistan War

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Pakistan Afghanistan War: मिडिल ईस्ट से इतर एशिया में भी तनाव का दौर जारी है। जहां एक ओर इजरायल-ईरान आमने-सामने हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खूनी संघर्ष का दौर जारी है। इसी क्रम में तालिबानी हुकूमत ने मुनीर सेना को चकमा देते हुए आज पाकिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक किया है।

इसमें रावलपिंडी से लेकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के कई इलाके शामिल हैं। तालिबानी लड़ाकों ने आसिम मुनीर की सेना को झटका देते हुए रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस को भी तबाह कर दिया है। तालिबानी हुकूमत पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करती नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दो मुल्क में छिड़े जंग के इस दौर में आगे क्या होता है।

रावलपिंडी से बलूचिस्तान, खैबर तक तालिबान का हमला!

मुनीर सेना और पाकिस्तानी हुक्मरानों को चकमा देते हुए तालिबानी लड़ाकों ने पड़ोसी मुल्क पर हमला किया है। तालिबान की ओर से हुई ताजा एयरस्ट्राइक में रावलपिंडी से लेकर बलूचिस्तान के क्वेटा, खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। खबरों के मुताबिक रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस भी तालिबानी हमले के कारण तबाह हो गया है।

अफगानी हुकूमत का साफ कहना है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। दरअसल, 27 फरवरी को अफगानिस्तान के कुछ सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान की स्ट्राइक हुई थी। इसके बाद से अफगानिस्तानी हुकूमत लगातार पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हमला कर रही है। रावलपिंडी से बलूचिस्तान, खैबर तक हुआ हमला भी इसी मुहिम का हिस्सा है।

अफगानी हुकूमत के हमलों के बाद अब आगे क्या?

पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बदले अफगानी हुकूमत ने मुल्क के कई शहरों में बमबारी की है। तालिबानी हुकूमत का दावा है कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं। यदि ऐसा है तो पाकिस्तान की मुश्किलें आगे भी बढ़ सकती हैं। डूरंड रेखा पार कर चुके तालिबानी लड़ाके आगे पाकिस्तान में अंदरखाने कई धमाकों को अंजाम दे सकते हैं।

इसको लेकर मुनीर सेना के साथ पीएम शहबाज शरीफ, ख्वाजा आसिफ, इशाक डार समेत सभी अलर्ट पर हैं। पाकिस्तानी हुक्मरानों की चिंता भी बढ़ चुकी है। पाकिस्तान पलटवार की बात तो कर रहा है, लेकिन तालिबान उसे ऐसा करने का मौका ही नहीं दे रहा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अफगानी हुकूमत के हमलों के बदले आगे क्या कुछ होता है।

Exit mobile version