---Advertisement---

Pakistan Debt: IMF से सबसे ज्यादा उधार लेने वाला चौथा देश बना पाकिस्‍तान, कर्ज धारकों की सूची में ये देश भी हैं शामिल

Pakistan Debt: IMF से सबसे ज्यादा कर्ज लेने के मामले में पाकिस्‍तान चौथे नंबर पर आ गया है। IMF के कर्ज धारकों की सूची में कई देशों के नाम शामिल हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 4, 2023 3:09 अपराह्न

Pakistan Debt
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Debt: पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान की हालत अब बद से बदतर हो गई है। लोगों के पास खाने के लिए खाना और राशन खरीदने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। आलम ये हो गया है कि अब पाकिस्‍तान को फिर कर्ज लेना पड़ रहा है। इससे पहले भी पाकिस्‍तान कई बार कर्ज ले चुका है। जिससे वह धीरे-धीरे कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। इसी बीच पाकिस्‍तान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल मोनिटरी फंड ( IMF) से सबसे ज्यादा कर्ज लेने के मामले में पाकिस्‍तान अब चौथे नंबर पर आ गया है।

पाकिस्‍तान को 3 अरब डॉलर का कर्ज देगा IMF

दरअसल, पाकिस्‍तान ने कई महीनों पहले लोन के लिए आवेदन किया था। लेकिन, पाकिस्‍तान का मामला लगातार स्टैंडबाय मोड पर था। लेकिन, अब IMF ने पाकिस्‍तान के लिए तीन बिलियन डॉलर का लोन अप्रूव कर दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2023 तक पाकिस्‍तान IMF से अधिक उधार लेने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर था। लेकिन, गुरुवार (6 जून) को पाकिस्‍तान चौथे नंबर पर आ जाएगा, जब IMF उसे 3 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज देगा।

कर्ज धारकों की सूची में ये देश भी शामिल

बता दें कि पाकिस्‍तान एकदम से इतना बड़ा कर्जधारक नहीं बना है। पाकिस्‍तान लगातार अपने देश की आर्थिक तंगी के चलते कर्ज पर कर्ज ले रहा है। जिसके चलते आज उसकी ये हालत हो गई है। लेकिन, IMF से कर्ज लेने के मामले में सबसे ऊपर अर्जेंटीना का नाम आता है। इस वक्त अर्जेंटीना के ऊपर 46 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। इसी तरह, मिस्‍त्र 18 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरे स्‍थान है। जबकि, 12.2 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ यूक्रेन तीसरे नंबर पर आता है। मौजूदा समय की बात करें तो 8.2 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ इक्वाडोर चौथे स्थान पर है। लेकिन, गुरुवार (6 जून) को पाकिस्‍तान इक्वाडोर को पछाड़ते हुए चौथे नंबर पर आ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

अगस्त 10, 2026

US-Iran War

अगस्त 9, 2026

India-US Trade Deal

अगस्त 8, 2026

Donald Trump

अगस्त 6, 2026

India-Bangladesh Relations

अगस्त 6, 2026

H-1B Visa

अगस्त 5, 2026