---Advertisement---

Khawaja Asif: नई दिल्ली या काबुल? अब किसके खौफ से कांप रही पाकिस्तानी हुकूमत? पीएम शहबाज के मंत्री की बौखलाहट से खुल गई पोल

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने अपनी नाकामयाबी का ठिकरा भारत पर फोड़ते हुए बेतुका बयान दिया है। ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट के साथ ही पड़ोसी मुल्क की पोल भी खुल गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 29, 2025 10:44 पूर्वाह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: पड़ोसी मुल्क एक बार फिर वैश्विक मंच पर एक्सपोज हो गया है। पूरा मामला पीएम शहबाज शरीफ के करीबी मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान से जुड़ा है। दरअसल, जियो न्यूज के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने तालिबानी हमलों के बीच नई दिल्ली से तार जोड़ दिए हैं।

ख्वाजा आसिफ ने विक्टिम कार्ड खेलते हुए पाकिस्तान की नाकामयाबी का ठिकरा भारत पर फोड़ा है। पीएम शहबाज के मंत्री ने बौखलाते हुए कहा है कि काबुल उनके देश में आतंक फैलाने के लिए नई दिल्ली का एक हथियार बन रहा है। ख्वाजा आसिफ की ये टिप्पणी साफ तौर पर पड़ोसी मुल्क की हुकूमत का पोल खोलती है। ये दर्शाता है कि कैसे पाकिस्तान अब काबुल का बहाना कर नई दिल्ली से खौफ खा रहा है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif की बौखलाहट से खुल गई पोल

पड़ोसी मुल्क के मंत्री ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट साफ तौर पर सामने आ गई है। जियो न्यूज के एक प्रोग्राम का हिस्सा बनते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि काबुल पाकिस्तान में आतंक फैलाने के लिए नई दिल्ली को हथियार बना रहा है। खौफ से कांप रहे ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अगर काबुल ने इस्लामाबाद पर हमला किया तो उसे 50 गुना ज़्यादा कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

रक्षा मंत्री ने तालिबानी हुकूमत पर शांति समझौते से बार-बार पीछे हटने का आरोप भी लगाया है जो पाकिस्तान में अंदरखाने उपज रहे खौफ के माहौल को दर्शाता है। ख्वाजा आसिफ को अंदेशा है कि भारत काबुल के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा है और पड़ोसी मुल्क को नुकसान पहुंचा रहा है। ये बात पाकिस्तानी हुकूमत की ओछी सोच दर्शाने के लिए काफी है।

अब किसके खौफ से कांप रही पाकिस्तानी हुकूमत?

पीएम शहबाज के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी हुकूमत भारत के साथ तालिबानियों से भी खौफ खाने लगी है। बीते दिनों बॉर्डर पर हुई खूनी-संघर्ष में पाकिस्तानी सेना को मुंह की खानी पड़ी थी। अब आलम ये है कि पाकिस्तान भागे-दौड़े शांति वार्ता को प्राथमिकता देने की बात कर रहा है।

मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपनी बौखलाहट पेश करते हुए कहा है कि “जब भी हम (पाकिस्तान-अफगानिस्तान) किसी समझौते के करीब पहुँचते हैं, तब हस्तक्षेप होता है और समझौता रद्द कर दिया जाता है। बातचीत में बाधा डाली गई है। काबुल पहले तैयार था और अब समझौते से पीछे हट गया है। ये बाहरी दखल को दर्शाता है।”

यहां पाकिस्तानी रक्षा मंत्री इशारों-इशारों में ही काबुल-इस्लामाबाद के बीच जारी संघर्ष में नई दिल्ली की दखल पर जोर दे रहे हैं। ये साफ तौर पर पाकिस्तान के भीतर भारत के प्रति खौफ को दर्शाता है। इस पूरे खेल में भारत मूक दर्शक की भूमिका में खेल का मजा ले रहा है और अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर नजर जमाए हुए है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 20, 2026

मार्च 20, 2026

LPG Shortage

मार्च 20, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 20, 2026

Uttam Nagar Case

मार्च 20, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026