---Advertisement---

Pakistan Elections 2024: आम चुनाव है या मार्शल लॉ? मोबाइल सर्विस पर लगा विराम, आवाम को उठानी पड़ रही परेशानी!

Pakistan Elections 2024: गुरुवार 8 फरवरी को पाकिस्तान आम चुनाव 2024 (Pakistan Elections 2024) के लिए मतदान जारी है। नई सरकार चुनने के लिए पाकिस्तान की आवाम अपने मत का उपयोग कर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पूरे पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2024 11:11 पूर्वाह्न

Pakistan Elections 2024
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Elections 2024: गुरुवार 8 फरवरी को पाकिस्तान आम चुनाव 2024 (Pakistan Elections 2024) के लिए मतदान जारी है। नई सरकार चुनने के लिए पाकिस्तान की आवाम अपने मत का उपयोग कर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल पूरे पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने देशभर में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया है।

Pakistan Elections 2024 के दौरान मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद

आंतरिक मंत्रालय ने कहा, देशभर में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को अस्थाई तौर पर निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। बीते दिन बुधवार को हिंसा में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि हमलों में कीमतों जानों को खोने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए ये फैसला लिया गया है।

इमरान खान ने की समर्थकों से अपील

वहीं, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों से मतदान समाप्त होने तक मतदान सेंटर्स के बाहर जुटे रहने का अनुरोध किया था। इस वजह से भी मोबाइल सेवा को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान राज्य में दो इलेक्शन कार्यालयों को निशाना बनाकर दो बम धमाके किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन धमाकों में लगभग 28 लोग मारे गए और करीब 40 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि इन धमाकों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

पाकिस्तान आम चुनाव में आज ही होगी वोटों की गिनती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान आम चुनाव 2024 (Pakistan Elections 2024) के लिए सुबह लगभग 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मतदान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर निकलकर सामने आ रही है। वहीं, शाम को मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026