---Advertisement---

Shehbaz Sharif: कठपुतली! बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में ट्रंप के इशारे पर खड़े हुए PM शहबाज, मंच पर पीएम मोदी की तारीफ सुन झलकी बेचैनी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस में खुलेआम चापलूसी कर चौतरफा घिर गए हैं। शहबाज शरीफ को प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा तनिक भी भाव न देने की खबर भी पाकिस्तानी हुकूमत की जगहसाई करा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2026 3:51 अपराह्न

Shehbaz Sharif
Follow Us
---Advertisement---

Shehbaz Sharif: बदलते वैश्विक समीकरण के बीच गुरुवार का दिन दुनिया के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक हुई जो पाकिस्तान के लिए झटका साबित हुई। दरअसल, प्रेसिडेंट ट्रंप की देख-रेख में बने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पहुंचे थे। बैठक के दौरान ही एक समय स्थिति असहज हो गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने इशारों में ही शहबाज शरीफ को खड़ा होने के लिए कहा। इतना सुनते ही पीएम शहबाज उठ खड़े हुए जिसके बाद यूजर्स उन्हें कठपुतली की संज्ञा दे रहे हैं। इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र बताया। ये भी शहबाज शरीफ को असहज करने वाली बात थी जिसको सुन उनकी बेचैनी झलकती नजर आई।

बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में ट्रंप के इशारे पर खड़े हुए Shehbaz Sharif

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में खूब फजीहत हुई है। इस बैठक के दौरान एक ऐसा समय आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान शहबाज शरीफ को खड़ा होने का इशारा किया। फिर क्या था, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री एक हुक्म पर ही कुर्सी छोड़ खड़े हो गए। इस घटनाक्रम को देख सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ और पाकिस्तान की खूब किरकिरी हुई है।

यूजर्स पीएम शहबाज को ‘ट्रंप की कठपुतली’ तक करार दे रहे हैं। बात यहीं नहीं रुकी। शहबाज शरीफ तब और बेचैनन नजर आए जब प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति और अपना अच्छा मित्र बताया। इस दौरान भी शहबाज शरीफ की बेचैनी साफ तौर पर झलकती नजर आई है।

प्रेसिडेंट ट्रंप की खुलेआम चापलूसी कर घिरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री!

गज़ा बोर्ड ऑफ पीस की बैठक के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप की खुलेआम चापलूसी कर शहबाज शरीफ घिर गए हैं। दरअसल, पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप की खुशामद करने की फिराक में चापलूसी की सीमा लांघ गए। बोलते-बोलते पीएम शहबाज ने डोनाल्ड ट्रंप को मैन ऑफ पीस की उपाधि देते हुए उन्हें दक्षिण एशिया का सच्चा रक्षक बता दिया।

इतना ही नहीं, शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने वाले जिस अमेरिकी दावे को भारत बार-बार नकार चुका है। उसे भी अमेरिका की झोली में डालने वाले शहबाज शरीफ की चौतरफा जगहसाई हो रही है। सोशल मीडिया पर मीम्स व लेख के माध्यम से शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Munir

फ़रवरी 20, 2026

फ़रवरी 20, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 20, 2026

Rekha Gupta

फ़रवरी 20, 2026

Lucknow News

फ़रवरी 20, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 20, 2026