---Advertisement---

‘हमें उन पर भी प्रतिबंध…’ PM Modi और ईरानी राष्ट्रपति की हुई मुलाकात तो आगबबूला हुआ अमेरिका, जानें सबकुछ

PM Modi और ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियन के बीच हुई मुलाकात के बाद अमेरिका पूरी तरह से बौखलाया हुआ है और धमकी दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2026 12:19 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: एससीओ मीटिंग के दौरान ईरान, रूस, चीन समेत दुनिया के कई देशों ने हिस्सा लिया था। दरअसल शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान PM Modi और ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियन की मुलाकात हुई थी। वहीं अब इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

साथ ही एक तरह की चेतावनी भी जारी कर दी है कि अगर कोई देश तेहरान की मदद करता है तो उसपर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा मामला?

PM Modi और ईरानी राष्ट्रपति की मुलाकात से अमेरिका नाराज

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि “उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान किसी ट्रेड डील के बारे में बात कर रहे हैं, और दुनिया के कई देश तेहरान की सरकार से बातचीत करते हैं”। रुबियो ने ये बातें फॉक्स न्यूज़ रेडियो के ‘द ब्रायन किल्मीड शो’ में एक इंटरव्यू के दौरान कहीं।

यह इंटरव्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान हुई मुलाकात से जुड़े एक सवाल के जवाब में था। मेरा मतलब है, हमने ईरानी शासन के कुछ तत्वों से भी मुलाकात की है, इन कुछ चर्चाओं के दौरान उनसे संपर्क भी हुआ है।

मार्को रूबियो की खुलेआम धमकी

बता दें कि मार्को रूबियो ने आगे कहा कि “किसी भी देश को ऐसे तरीके बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए जिनसे वे रेवेन्यू कमा सकें और फिर उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने और न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें। और अगर देश ऐसा करने का फ़ैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाने होंगे।

बता दें कि इससे पहले रूस से तेल खरीदने पर भी अमेरिका की तरफ से भारत और चीन पर प्रतिबंध लगाने पर संसद में एक बिल पेश किया गया था। वहीं एक बार फिर अमेरिका ने खुलेआम धमकी दी है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026