---Advertisement---

PM Modi US Visit: ‘हम भारत को F-35 लड़ाकू विमान…; Donald Trump के बयान से पाकिस्तान-चीन की क्यों उड़ी नींद; जानें पूरी डिटेल

PM Modi US Visit: पांचवी पीढ़ी का F-35 लड़ाकू विमान जल्द भारत को मिलने जा रहा है, इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2025 1:39 अपराह्न

PM Modi US Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi US Visit: डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती की पूरी दुनिया कायल है, वहीं पीएम मोदी अभी अमेरिका में है, जहां उन्होंने नए राष्ट्रपति से मुलाकात की, इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चाएं शुरू हुई। लेकिन सोचने वाली बात है कि PM Modi US Visit से जिन देशों की नींद उड़ी है, वह है पाकिस्तान और चीन, हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि क्यों कि Donald Trump जल्द भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने वाले है। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे एफ-35 लड़ाकू विमान की खासियत और इससे चीन और पाकिस्तान की नींद क्यों उड़ी है।

Donald Trump भारत को देंगे F-35 लड़ाकू विमान

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि “इस साल की शुरुआत में, हम भारत को कई अरब डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाएंगे। हम अंततः भारत को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं।

2017 में, मेरे प्रशासन ने क्वाड सुरक्षा साझेदारी को पुनर्जीवित किया, और आज हमारी बैठक में, प्रधान मंत्री और मैंने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच मजबूत सहयोग की पुष्टि की, और यह वास्तव में भारत-प्रशांत में शांति, समृद्धि, शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।”

Donald Trump के इस फैसले से क्यों पाकिस्तान चीन की उड़ी नींद

गौरतलब है कि F-35 लड़ाकू विमान पांचवी पीढ़ी का सबसे आधुनिक विमानों में से एक है, जो छुप के वार करने के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान, चीन और भारत आपस में कुछ खास नहीं है, खासकर पाकिस्तान के साथ, माना जा रहा है कि ऐसे विमानों की भारत को सख्त जरूरत है। वहीं ट्रंप के इस फैसले से यह साफ हो सकता है कि जल्द भारत को दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू मिलने जा रहा है।

F-35 लड़ाकू विमान की खासियत – PM Modi US Visit

गौरतलब है कि F-35 लड़ाकू विमान पांचवी पीढ़ी का सबसे आधुनिक विमान है। वहीं अगर इसी खासियत की बात करें तो अधिकतम गति 1976 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। इसके अलावा इस लड़ाकू विमान को ये जेट सुपरसोनिक स्पीड से बिना किसी पहचान के टारगेट को निशाना बनाने में सक्षम हैं, साथ ही बिना किसी को नजर आए ये अपने टारगेट पर हमला कर सकता है, जो बाकी लड़ाकू विमानों से इसे अलग बनाता है (PM Modi US Visit)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026