---Advertisement---

Russia-Ukraine War के बीच पुतिन ने लगाया ये गंभीर आरोप, बुरी तरह से घबराए राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के कुछ हमलावर रूस की सीमा में प्रवेश करके आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 3, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध को शुरू हुए एक साल से भी अधिक समय हो गया है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए हैं। पुतिन ने शुक्रवार सुबह ही बताया कि यूक्रेन के कुछ लोग रूस की सीमा के अंदर घुस आए हैं और आम नागरिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। वहीं आम नागरिकों के मारे जाने के बाद से रूस की बौखलाहट भी सामने आई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में यूक्रेन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यूक्रेन का आतंकवादी कृत आया सामने

रूस के आम नागरिकों के मारे जाने के बाद से ही पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बता दें कि गुरुवार को रूस की सीमा के अंदर यूक्रेन के कुछ हमलावर घुस आए थे। इन हमलावरों ने रूस के सीमावर्ती गांव ल्यूबेचाने को अपना निशाना बनाया। इस हमला में रूस के 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस घटना के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ” यूक्रेन ने एक बार फिर अमानवीय कृत्य किया है। रूस के आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना अब यूक्रेन को भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scame: CBI को मिला Sisodia को CCTV निगरानी में रखने का कोर्ट से आदेश, पत्नी और वकील से रोज मिलने की इजाजत

रूस उकसाने की कर रहा कोशिश

वहीं इस घटना के बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का भी बयान सामने आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस जानबूझकर हमें उकसाने की कोशिश कर रहा है। रूस ने इससे पहले अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में मिसाइल घुसने की अफवाह फैलाई थी लेकिन इस पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली सिसोदिया को राहत, CJI बोले- जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएं

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 29, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Donald Trump

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026