---Advertisement---

Rafale in Air Exercise: राफेल पहली बार विदेशी सैन्य अभ्यास में लेगा हिस्सा, आज फ्रांस रवाना होगा दल

भारतीय वायुसेना का एक दल आज फ्रांस के लिए रवाना होगा। यह दल फ्रांस के मोंट-डी-मार्सन मिलिट्री बेस पर होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में हिस्सा लेगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 14, 2023 1:27 अपराह्न

Rafale in Air Exercise
Follow Us
---Advertisement---

Rafale in Air Exercise: भारतीय वायुसेना का एक दल आज फ्रांस के लिए रवाना होगा। यह दल फ्रांस के मोंट-डी-मार्सन मिलिट्री बेस पर होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में हिस्सा लेगा। यह हवाई अभ्यास तीन सप्ताह तक चलेगा। खास बात यह है कि इस अभ्यास में चार राफेल जेट तैनात होंगे। साथ ही दो सी-17 विमान और दो आईएल-78 मिड-एयर रीफ्यूलर भी तैनात होंगे। इस हवाई अभ्यास में भाग लेने के लिए वायु सेना का दल आज फ्रांस के लिए रवाना होगा।

राफेल पहली बार विदेशी सैन्य अभ्यास में लेगा हिस्सा

गौर हो कि राफेल जेट पहली बार किसी विदेशी अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। वायु सेना के मुताबिक इस अभ्यास का आयोजन 17 अप्रैल से 5 मई तक होगा। इसमें 4 राफेल, 2 C-17 विमान, 2 L-78 विमान और 165 एयरफोर्स के जवान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना और French Air and Space Force (FASF) के अलावा ग्रीस, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज अमेरिका भी हिस्सा लेगी।

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूसी सैनिक ने यूक्रेन के जवान की गला रेतकर की हत्या, गुस्से में राष्ट्रपति Zelenskyy ने दी धमकी

भारतीय वायुसेना होगी मजबूत

वायु सेना के अधिकारी ने कहा कि इस अभ्यास में भाग लेकर भारतीय वायु सेना और मजबूत होगी। बता दें, राफेल विमान को फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। फ्रांस के साथ भारत ने 36 राफेल विमानों को लेकर समझौता किया था। दिसंबर 2022 में इस डील के पूरा होने की जानकारी दी गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान को गेमचेंजर बताया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026