---Advertisement---

Rajnath Singh: ‘कौन जाने, कल सिंध फिर..’ रक्षा मंत्री के बयान से पाकिस्तान में हलचल; क्या पड़ोसी मुल्क पर भारत करने जा रहा बड़ी कार्रवाई; मुल्ला मुनीर के छूटे पसीने

Rajnath Singh: भारत के रक्षा मंत्री ने एक ऐसा बयान जिसने हो ना हो पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत पाक पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 24, 2025 11:29 पूर्वाह्न

Rajnath Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rajnath Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते दिन एक ऐसा बयान दिया है। जिसने पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर की टेंशन बढ़ा दी है। गौरतलब है कि पाक के सिंध में लगातार हिंसा की खबरे सामने आ रही है और वहां के लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे है। इसी बीच रक्षा मंत्री के बयान ने दुनिया में हलचल मचा दी है। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि भारत पाक पर बड़ी करने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Rajnath Singh के बयान से पाकिस्तान में हलचल तेज

बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि आज सिंध की ज़मीन भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता की दृष्टि से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। और जहाँ तक ज़मीन का सवाल है, सीमाएँ बदल सकती हैं। कौन जाने, कल सिंध फिर से भारत में आ जाए। आज सिंध की ज़मीन भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता की दृष्टि से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।

और जहाँ तक ज़मीन का सवाल है, सीमाएँ बदल सकती हैं। कौन जाने, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए। सिंध के हमारे लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, हमेशा हमारे अपने रहेंगे। वे चाहे कहीं भी रहें, हमेशा हमारे ही रहेंगे।”

राजस्थान सिंह के बयान से पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर की बढ़ी टेंशन

हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट की शक की सुई पाकिस्तान की और इशारा कर रही है। हालांकि अभी भी जांच लगातार जारी है। इसी बीच बीते दिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक ऐसा बयान दिया है। जिससे पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मुल्ला मुनीर भी टेंशन में आ गया होगा। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक को यह तो पता लग चुका है कि भारत जो करता है वह करता जरूर है। इसके अलावा खुद पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात है। एक तरफ जहां अफगानिस्तान ने पाक की टेंशन बढ़ा रखी है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या भारत पाकिस्तान पर कुछ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है?

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026