---Advertisement---

कूटनीतिक युद्ध में Donald Trump की बड़ी जीत! Russia-Ukraine War में सीजफायर को लेकर Vladimir Putin ने दिया बड़ा अपडेट; अब आगे क्या?

कूटनीतिक युद्ध में Donald Trump की बड़ी जीत हुई है। दरअसल, Russia-Ukraine War के बीच रुसी राष्ट्रपति Vladimir Putin भी सीजफायर को लेकर चर्चा के लिए तैयार हैं। दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के दखल देने के बाद स्थिति बदली है और Russia पुनर्विचार को मजबूर हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2025 5:37 अपराह्न

Russia-Ukraine War
Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: अंतत: बाजी डोनाल्ड ट्रंप के खाते में गई। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रूस भी सीजफायर को लेकर तैयार नर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इसको लेकर बड़ी अपडेट सांझा की है। रूस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन भी रूस-यूक्रेन वॉर को लेकर अमेरिका की ओर से पेश किए गए शांति प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा है तो ये Donald Trump की बड़ी कुटनीतिक जीत है। Russia-Ukraine War में पुतिन का ये कदम यूक्रेन के लिए बेहद राहत भरा होगा। तमाम चुनौतियों का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए सीजफायर का ऐलान किसी वरदानसे कम नहीं होगा।

Russia-Ukraine War में सीजफायर को लेकर Vladimir Putin ने दिया बड़ा अपडेट

रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुतिन, अमेरिका की ओर से पेश किए जा रहे शांति प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं। दावा किया जा रहा है अमेरिकी अधिकारी बातचीत के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। संभव है कि जल्द से जल्द Russia-Ukraine War में दोनों देशों के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति बने। यदि पुतिन का शासन रूस-यूक्रेन वॉर में सीजफायर पर सहमति व्यक्त करता है, तो ये वोलोडिमीर जेलेंस्की के लिए बड़ी राहत और डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत होगी। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बीते दिनों बड़े तल्ख भाव में रूस को चेताते हुए कहा था कि यदि पुतिन सीजफायर पर सहमत नहीं होंगे, तो रूस को इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। America की चेतावनी के बाद ही रूस की ओर से ये कदम उठाया गया है।

रूस-यूक्रेन वॉर में आगे क्या?

यदि सीजफायर को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन जाती है, तो Russia-Ukraine War को 30 दिनों के लिए रोक दिया जाएगा। इस दौरान दोनों देश की सेनाएं किसी भी गतिविधि को अंजाम नहीं देंगी। हालांकि, सहमति होना आसान इसलिए भी नहीं है क्योंकि दोनों देशों की अपनी-अपनी कुछ शर्ते हैं। हैरत की बात है कि दोनों देशों को एक-दूसरे की शर्त मंजूर नहीं है। ऐसे में इस पूरी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर सबकी निगाहे होंगी कि वे अंतत: कैसे रूस और यूक्रेन को राजी कराते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026