---Advertisement---

Russia Visa Free Entry: अब बिना वीजा के रूस घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक! जानें डिटेल

Russia Visa Free Entry: दोनों देश अपने नागिरकों को वीजा फ्री पर्यटक प्रवेश प्रदान करने के लिए बातचीत जून में शुरू हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 18, 2024 4:39 अपराह्न

Russia Visa Free Entry
Follow Us
---Advertisement---

Russia Visa Free Entry: भारत और रूस की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। जब भी कोई संकट आया है दोनों देशों ने एक दूसरे की मदद की है। वहीं अब यह दोस्ती और मजबूत होने वाली है। दरअसल दोनों देश अपने नागिरकों को वीजा फ्री पर्यटक प्रवेश प्रदान करने की ओर अग्रसर है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 2024 में ही लागू किया जा सकता है।आरटी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रूस के अधिकारी के अनुसार द्विपक्षीय समझौते पर बातचीत अगले महीने जून में शुरू होगी।

रूस के एक अधिकारी ने दी जानकारी

आरटी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय में बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजनाओं के विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रायेव ने कज़ान में रूस – इस्लामिक वर्ल्ड कज़ानफोरम 2024 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के मौके पर कहा कि हम भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आंतरिक समन्वय के अंतिम चरण में हैं और जल्द ही एक मसौदा समझौते पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। वहीं साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है”।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इसका मकसद दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ाव देना है। मालूम हो कि 2023 में, 60000 भारतीयों ने मास्को का दौरा किया। एक साल पहले की तुलना में एक चौथाई अधिक। इसके साथ ही भारत में रूसी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इससे पहले ही रूस और चीन ने पिछले साल एक अगस्त को मुक्त समूह पर्यटन के आदान -प्रदान की शुरूआत की थी। रूस और ईरान के बीच इस तरह के समझौते हो चुके है। वहीं अगर भारत की बात करें तो अगर समझौता दोनों देशों के बीच पूरा हो जाता है तो इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026