---Advertisement---

राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol का मॉर्शल लॉ पर यूटर्न, South Korea में मचे गतिरोध के बीच जानें क्या है ताजा हालात

South Korea: विपक्षी पार्टियों ने साउथ कोरिया में अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए राष्ट्रपति यूं सुक के मार्शल लॉ के कानून को वापस लेने पर मजबूर कर दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 4, 2024 12:12 अपराह्न

South Korea
Follow Us
---Advertisement---

South Korea: दक्षिण कोरिया में विपक्ष और मौजूदा पार्टी के बीच जारी गतिरोध और तेज हो गया है। मालूम हो कि बीते दिन यानि 3 दिसंबर को South Korea के राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol ने मार्शल लॉ लगाने का आदेश जारी कर दिया था। जिसके बाद से यहां सियासी भूचाल मचा हुआ है। भारी संख्या में लोग जमकर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हालांकि खुद के पार्टी के सांसद और विपक्ष के भारी विरोध के बीच राष्ट्रपति ने फैसले को वापस ले लिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बीते 12 घंटे में ऐसा क्या हुआ की राष्ट्रपति यूं सुक ने अपने फैसले को वापस ले लिया। आईए समझते है पूरा माजरा।

South Korea के राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol मार्शल लॉ पर यूटर्न

मालूम हो कि बीते दिन यानि 3 दिसंबर को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक ने टीवी पर आकर मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया था, राष्ट्रपति ने इस लॉ को लागू करने के पीछे सत्ता विरोधी ताकत और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। मालूम हो कि मार्शल लॉ के तहत किसी भी तरह के प्रदर्शन, राजनीतिक दलों और संसद की कार्यवाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। हालांकि महज कुछ ही घंटों बाद ही South Korea के राष्ट्रपति ने इस फैसले को वापस ले लिया।

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ के खिलाफ भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी

आपको बताते चले कि मॉर्शल लॉ लागू करने के कुछ देर बाद ही दक्षिण कोरिया के सड़कों पर भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसके विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी South Korea की नेशनल असेंबली के बाहर जमा हो गए। कई जगहों पर तो सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसके साथ ही साउथ कोरिया के संसद में दाखिल हुए करीब 300 मे से 190 सांसदों ने इस फैसले का विरोध जताया। मालूम हो कि पूरे देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol ने टीवी पर आकर इस फैसले को वापस लेना का ऐलान किया।

South Korea में क्या है ताजा हालात

बता दें कि बीते दिन से ही South Korea में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था। राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol के इस फैसले के बाद जानकारी के मुताबिक चीफ ऑफ स्टाफ और वरिष्ठ सचिवों ने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इसके अलावा पार्टी के कई सांसदों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि राष्ट्रपति का अगला कदम क्या होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 30, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 30, 2026

Nepal Floods

अगस्त 30, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026