---Advertisement---

‘अफगानिस्‍तान से दूर रहें..,’ मुल्ला उमर के आतंकी संगठन अलकायदा का Asim Munir सेना को अल्टीमेटम, क्या फिर मचेगी तबाही?

खबरों की मानें तो मुल्ला उमर के आतंकी संगठन अलकायदा ने पाकिस्तान की Asim Munir सेना को धमकी दी है। अलकायदा ने मुनीर सेना को अफगानिस्तान से दूर रहने की हिदायत दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 5:52 अपराह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: आतंक को पनाह देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान के लिए खुद एक आतंकी संगठन गले की फांस बन रहा है। अफगानिस्तान पर कई हवाई हमलों को अंजाम दे चुकी पाकिस्तानी सेना को मुल्ला उमर के आतंकी संगठन अलकायदा की ओर से धमकी दी गई है। अलकायदा ने आसिम मुनीर की सेना को धमकाते हुए अफगानिस्तान से दूर रहने की हिदायत दी है। आसिम मुनीर की सेना को ये धमकी ऐसे समय में दी गई है, जब पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तकरार दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान में फिर तबाही मचेगी?

मुल्ला उमर के आतंकी संगठन अलकायदा का Asim Munir सेना को अल्टीमेटम

ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर के आतंकी संगठन अलकायदा की ओर से पाकिस्तान की आसिम मुनीर सेना को अल्टीमेटम दिया गया है। खबरों की मानें तो अलकायदा ने सहाब मीडिया के जरिए भेजे अपने दो पन्‍ने के संदेश में तालिबान को समर्थन देने की बात कही है। इस दौरान अलकायदा का आसिम मुनीर की सेना को साफ संदेश है कि वे अफगानिस्तान से दूर रहें। मालूम हो कि आसिम मुनीर लगातार तालिबानी हुकूमत को धमकी दे रहे हैं। ऐसे समय में अलकायदा की मुनीर सेना को धमकी देना विश्व भर में सुर्खियों का विषय बना हुआ है।

क्या पाकिस्तानी सरजमी पर फिर मचेगी तबाही?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, अलकायदा को विश्व के सबसे खूंखार आतंकी संगठन में एक माना जाता है। यही वजह है कि अलकायदा की ओर से जारी अल्टीमेटम को आसिम मुनीर की सेना के लिए चुनौती मानी जा रही है। अलकायदा का ये कहना कि हम तालिबान का पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ सपोर्ट करते हैं मामले की गंभीरता को दर्शाता है। यदि पाकिस्तान फिर अफगानिस्तान में गोलीबारी या बमबारी करता है, तो आगे स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। हालांकि, हकीकत में क्या होगा इसके लिए उचित समय का इंतजार ही एकमात्र विकल्प है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

कल का मौसम 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 19, 2026