---Advertisement---

पेशी के दौरान रची गई थी हत्या की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व PM Imran Khan ने लगाया बड़ा आरोप

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने मौजूदा पीएम शाहबाज शरीफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि " मेरी पेशी के समय सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। जो भी बवाल हुआ उसमें मौजूदा सरकार का हाथ है। वहीं अपने ऊपर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा है कि जल्द ही हमले को लेकर भी बड़ा खुलासा करूंगा।"

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Imran Khan: भारत के पडोसी मुल्क पाकिस्तान की स्थिति जहां एक तरफ बद से बदतर होती जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा सरकार और पूर्व पीएम इमरान खान के बीच जमकर गहमागहमी चल रही है। ऐसे में सोमवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बड़ा दावा किया है। पीटीआई के अध्यक्ष ने कहा है कि “मौजूदा सरकार के पीएम शाहबाज शरीफ ने कोर्ट में मुझे जान से मारने की गहरी साजिश रची थी, मुझे समय रहते जिसकी जानकारी हो गई और मैं बच गया।”

जेल में करावा दी जाती मेरी हत्या – इमरान खान

पिछले काफी समय से पाकिस्तान में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। ऐसे में सोमवार को पाकिस्तान के चैनल ARY न्यूज रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस न्यूज चैनल की मानें तो ” मौजूदा सरकार ने ये पहले ही मन बना लिया था कि या तो इमरान खान जेल जाएंगे या फिर कोर्ट में ही उनकी हत्या करवा दी जाती। ARY न्यूज रिपोर्ट ने ये भी कहा है कि ” लाहौर कोर्ट पहुंचने में जहां 2 घंटे का समय लगता है, वहीं पूर्व पीएम इमरान खान को पहुंचने में 4 घंटे लगें।

पूर्व पीएम इमरान खान जैसे ही कोर्ट के अंदर दाखिल हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही हंगामा को बढ़ता देख पुलिस ने भी चारों तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दी। रिपोर्ट के द्वारा बताया गया है कि कोर्ट के अंदर कुछ लोग सादे ड्रेस में खड़े थे, जो बीच – बीच में पुलिस से इशारों में बात कर रहे थें।

Also Read: RSS Meeting Haryana: ‘भारत में हो रही अविश्वास और अराजकता पैदा करने की साजिश’, RSS का बड़ा बयान

जल्द करूंगा बड़ा खुलासा

इमरान खान ने सोमवार को अपनी पेशी के दौरान पाकिस्तान की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। इस दौरान पीटीआई के अध्यक्ष ने कहा है कि पाकिस्तान के न्यायधीशों को सही तरह का न्याय करना होगा। इसके साथ ही इन न्यायाधीशों को देश की मौजूदा सरकार और स्थिति पर भी गौर करना होगा। वहीं चुनाव को लेकर बोलते हुए पूर्व पीएम इमरान ने कहा है कि ‘ अगर मैं जेल भी चला जाता हूं तो इसका हमारे चुनाव पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा। पाकिस्तान की जनता समझदार है, वह जो भी करेगी सोच – समझकर करेगी।” इस दौरान पूर्व पीएम ने अपने ऊपर हुए इस हमले को लेकर कहा कि ” मेरी पेशी के समय जान बूझकर इतना बड़ा हंगामा खड़ा किया गया। जल्द ही इस साजिश को लेकर एक बड़ा खुलासा करूंगा। आज मैं अल्लाह क वजह से ही जिंदा हूं।”

ये भी पढ़ें: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026