---Advertisement---

तहरीक-ए-तालिबान ने बुजदिल पाकिस्तानियों को कायदे से सिखाया सबक! विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले मेजर अब्बास को मार गिराया; रिपोर्ट

खंखार लड़ाको ने बुजदिल पाकिस्तानियों को कायदे से सबक सिखाते हुए विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लेने वाले Major Moiz Abbas Shah को मार गिराया है। पाकिस्तानी मेजर मोइज़ अब्बास शाह के मौत की खबर पाकिस्तानी मीडिया की ओर से चलाई गई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 25, 2025 1:08 अपराह्न

Major Moiz Abbas Shah
Follow Us
---Advertisement---

Major Moiz Abbas Shah: कयामत की रात रही 27 फरवरी, 2019 भला कैसे भूल सकती है। इसी दिन पाकिस्तानी मेजर मोइज़ अब्बास शाह ने बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारतीय विंग कमांडर को हिरासत में लिया था। ऐसा करने वाले अब्बास शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल, तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को निशाना बनाते हुए बुजदिलों को कायदे से सबक सिखाया है। इसी हमले में Major Moiz Abbas Shah के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि भारतीय विंग कमांडर को पकड़ने वाले अब्बाश शाह अब इस दुनिया मे नहीं रहे। ये सारा घटनाक्रम Pakistan के दक्षिणी वजीरिस्तान में हुआ जहां TTP के लड़ाको ने मुनीर सेना को पटखनी देते हुए बड़े हमले को अंजाम दिया है।

TTP ने पाकस्तानी Major Moiz Abbas Shah को मार गिराया!

पाकिस्तानी मीडिया की ओर से इस दावे की पुष्टि की गई है। खबरों की मानें तो तहरीक-ए-तालिान (TTP) के लड़ाको ने उस पाकिस्तानी मेजर को मार गिराया है जिसने विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लिया था। मेजर मोइज़ अब्बास शाह के मौत की खबरें पाकिस्तान से इतर बलोचिस्तान, भारत और अफगानिस्तान समेत अन्य कई देशों में आग की तरह फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि TTP के हमले में ना सिर्फ Major Moiz Abbas Shah मारे गए हैं, बल्कि कई ऐसे पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जो दक्षिण वजीरिस्तान में स्थित चौकी पर तैनात हैं। तहरीक-ए-तालिबान की ओर से किया गया हमला दबदबे के जंग के रूप में देखा जा रहा है जो तालिबानी लड़ाको और पाकिस्तानियों के बीच छिड़ा है।

विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लेकर बुरा फंसे थे पाकिस्तानी!

उस दौर को याद रखने वाले इस बात से बखूबी वाकिफ होंगे कि कैसे विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पाकिस्तानी सरकार संकट में थी। पुलवामा हमले के बाद 27 फरवरी, 2019 को हुए बालाकोट स्ट्राइक के दौरान एक भारतीय मिग-21 विमान फंस गया। इस विमान को विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे जिन्हें Major Moiz Abbas Shah व अन्य पाकिस्तानियों ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में वक्त की नजाकत और भारतीय कुटनीति को समझते हुए Pakistan ने आनन-फानन में अभिनंदन को रिहाई दे दी और अपने सिर मंडरा रहे संकट के बादल से मुक्ति पाई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026