---Advertisement---

Uganda Anti-Homosexuality Bill: समलैंगिक को लेकर बना कड़ा कानून, उलंघन करने वालो को मिलेगी “सजा ए मौत”

जहां दुनिया में समलैंगिक को धीरे-धीरे सामन अधिकार दिए जा रहे हैं वहीं कुछ ऐसे देश है जो इस मामले पर सख्त विरोधी कानून लागू कर रहे हैं। युगांडा द्वारा जारी किए गए कानून में कानून का उल्लंघन करने पर गंभीर समलैंगिकता के लिए सजा-ए-मौत और समलैंगिक यौन संबंध के लिए आजीवन कारावास हो सकता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 23, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uganda Anti-Homosexuality Bill: समय के साथ पूरी दुनिया विकास और अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रही है। जहां दुनिया में समलैंगिक को धीरे-धीरे सामन अधिकार दिए जा रहे हैं वहीं कुछ ऐसे देश है जो इस मामले पर सख्त विरोधी कानून लागू कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीकी का देश युगांडा समलैंगिकों को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए नजर आ रहा है।

LGBTQ के पहला ऐसा दंडात्‍मक कानून

मंगलवार को अफ्रीका का देश युगांडा में एक विधेयक पास किया है जिसमें समलैंगिक पहचान को जाहिर करना अपराध बताया गया है। इस विधेयक में गंभीर समलैंगिक के मामले में मौत की सजा देने का प्रावधान भी लिखा गया है। विधेयक में बताया गया कि, जो LGBTQ के रूप में पहचाने जाने वाले किसी भी व्यक्ति को अपराधी माना जाएगा। यह कानून समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर और क्वीर के लिए पहला ऐसा दंडात्‍मक कानून है।

Also Read: मोदी सरनेम को लेकर Rahul Gandhi के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, सूरत कोर्ट में आज होगा फैसला

समलैंगिक गतिविधि पर पाबंद करेगा

अफ्रीका के 30 से भी अधिक देशों में समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसमें अब युगांडा देश में शामिल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार युगांडा में समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के लिए डाले गए अंतिम वोट के बाद संसदीय अध्यक्ष अनीता एनेट ने कहा, ‘यह बिल रिकॉर्ड समय में पारित हुआ।’ यह कानून समान-सेक्स संबंधों के साथ-साथ समलैंगिक व्यवहार को बढ़ावा देने और समलैंगिक गतिविधि में भाग लेने के इरादों को पाबंद करेगा।

समलैंगिकता के लिए सजा-ए-मौत

युगांडा द्वारा जारी किए गए कानून में दोषियों के खिलाफ कठोर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इसी के साथ कानून का उल्लंघन करने पर गंभीर समलैंगिकता के लिए सजा-ए-मौत और समलैंगिक यौन संबंध के लिए आजीवन कारावास हो सकता है।

Also Read: 37999 रुपए के Nothing Phone (1) को 1026 रुपए में कैसे खरीदें? ऑफर देख झूम रहे यूजर्स

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026