---Advertisement---

US-Bangladesh Trade Deal: चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश संग खेला! जानें कैसे अपनी शर्तों पर ट्रंप ने ट्रेड डील कर यूनुस को लपेटा?

US-Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले अमेरिका संग ट्रेड डील पर मुहर लगी है। विशेषज्ञों की मानें तो नई ट्रेड डील का झुकाव अमेरिका की ओर ज्यादा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 10, 2026 10:46 पूर्वाह्न

US-Bangladesh Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

US-Bangladesh Trade Deal: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले बड़ी डील पर मुहर लगी है। अमेरिका की ओर से ऐलान कर बताया गया है कि बांग्लादेशी निर्यात पर टैरिफ की दर 20 से घटाकर 19 फीसदी की गई है। मोहम्मद यूनुस इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करते हुए बांग्लादेशी अर्थव्यवस्था को राहत देने वाला फैसला बता रहे हैं।

हालांकि, अर्थशास्त्रियों के कई मत हैं जो अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील में पड़ोसी मुल्क संग खेला होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका ने नई डील में अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। ट्रेड डील में स्पष्ट है कि ही यदि बांग्लादेशी गारमेंट कंपनियां अमेरिकी कॉटन का इस्तेमाल करती हैं, तो उन्हें अमेरिका में जीरो ड्यूटी की सुविधा मिलेगी। विशेषज्ञ इस शर्त को बांग्लादेश के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।

चुनाव से ठीक पहले US-Bangladesh Trade Deal पर मुहर!

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अमेरिका संग ट्रे़ड डील पर मुहर लग गई है। इस ट्रेड डील का चुनाव पर कितना असर पड़ेगा, ये नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चलेगा। मोहम्मद यूनुस का दावा है कि यूएस-बांग्लादेश ट्रेड डील मुल्क की अर्थव्यवस्था को गति देगी। 2024 में हुए तख्तापलट के बाद आर्थिक तंगी की मार झेल रहे बांग्लादेश पर लगने वाली टैरिफ की दर घटाकर 19 फीसदी कर दी गई है।

बांग्लादेशी निर्यात में करीब 80 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले कपड़ा उद्योग के लिए यह सौदा बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। आसार जताए जा रहे हैं कि अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील पड़ोसी मुल्क की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। खैर इस डील में पर्दे के पीछे कई ऐसे पहलु हैं जो बांग्लादेश के लिए चिंता का सबब बन सकती हैं।

अपनी शर्तों पर ट्रेड डील कर अमेरिका ने यूनुस को लपेटा!

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच जो ट्रेड डील हुई है उसमें व्हाइट हाउस की ओर से कई शर्तें रखी गई हैं। ये शर्तें बांग्लादेश के लिए चिंता का सबब बन सकती है। दरअसल, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यदि बांग्लादेशी गारमेंट कंपनियां अमेरिकी कॉटन का इस्तेमाल करती हैं, तो उन्हें अमेरिका में जीरो ड्यूटी की सुविधा मिलेगी। इससे अमेरिका को सीधा लाभ मिलेगा।

इससे इतर ट्रेड डील से पहले स्पष्ट हुआ है कि बांग्लादेश अब अमेरिकी केमिकल्स, मेडिकल डिवाइस, ऑटो पार्ट्स और कृषि उत्पादों को प्राथमिकता देगा। बांग्लादेश और अमेरिका में हुई डील के तहत पड़ोसी मुल्क अब अमेरिका से 14 बोइंग विमान खरीदेगा। रक्षा क्षेत्र में भी कुछ अहम समझौते का दावा है। ये दर्शाता है कि किस कदर अमेरिका ने अपनी शर्तों पर ट्रेड डील कर बांग्लादेश संग खेला कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

कल का मौसम 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

Kerala Elections 2026

अप्रैल 3, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026