---Advertisement---

US-Iran War: ‘जहाजों और सेना को गंभीर खतरों…’ ईरान की खुलेआम धमकी से डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी चिंता, जानें सबकुछ

US-Iran War: ईरान ने अमेरिका को खुली धमकी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2026 12:22 अपराह्न

US-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है। एक तरफ अमेरिका लगातार यह दावा कर रहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है तो वहीं ईरान ने अमेरिका को खुली धमकी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को “पूरी तरह” से फिर से खोलने पर बातचीत चल रही है और ईरान का परमाणु-मुक्त होना बातचीत का दूसरा चरण होगा।

इस बयान पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मुजतबा खामेनेई के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रेज़ाई ने पलटवार किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मुजतबा खामेनेई के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर मोहसेन रेज़ाई ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को फिर से खोलने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को खारिज कर दिया और चेतावनी दी कि ईरान तेहरान द्वारा तय किए गए रास्ते के अलावा इस अहम समुद्री रास्ते से किसी भी शिपिंग रूट की इजाज़त नहीं देगा। वहीं उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“अगर नाकेबंदी जारी रही, तो अमेरिकी जहाजों और सेना को गंभीर खतरों और जान-माल के नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका को अपना रवैया बदलना होगा। वरना हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम होर्मुज जलडमरूमध्य में दूसरा कॉरिडोर खोलने की इजाज़त कभी नहीं देंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया

US-Iran War को लेकर दुनिया के कई देशों की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि “हम अभी बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत ईरान के अनुरोध पर हो रही है, जिसे सऊदी अरब, UAE और खासकर कतर का समर्थन हासिल है, साथ ही दूसरे देशों का भी समर्थन है। कई देशों ने कहा है।

कि एक अच्छे दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने का यह उनके लिए आखिरी मौका है”। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच ये बातचीत पहली बार नहीं है। साथ ही ईरान भी लगातार अमेरिका को आंख दिखा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Prashant Kishor

अगस्त 4, 2026

Trisha Krishnan

अगस्त 4, 2026

Rashifal 4 August 2026

अगस्त 3, 2026

Rain Alert 4 August 2026

अगस्त 3, 2026