---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में लगाई आग, भारत का कलेक्शन देख नहीं होगा यकीन

Spiderman Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले ही दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां जानें ऑपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 31, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection:  हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। टॉम हॉलैंड स्टारर मूवी को इस बार काफी अलग तरीके से पेश किया गया है। जिसके कारण इसने ऑपनिंड डे पर ही आग लगी है। दुनिया भर की ऑडियंस सहित भारत में भी इसे काफी देखा जा रहा है।ये मूवी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अपने ऑपनिंग डे कलेक्शन से भारत में शाहरुख खान की मूवी को पीछे छोड़ दिया है।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection कितना हुआ?

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन 72.44 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में इसने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ मूवी को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के दिन दोपहर बाद ही इस फिल्म ने टॉम हॉलैंड की ही हालिया फिल्म ‘द ओडिसी’ के पहले दिन के कुल टिकटों की 2.71 लाख की ब्रिकी करके नए रिकॉर्ड बनाए हैं।’स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 3900 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट 2200 करोड़ के आस-पास है। पहले ही दिन इस मूवी ने अपना बजट निकाल लिया है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कहानी और स्टारकास्ट

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं। इससे पहले ये ‘शेंग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ मूवी भी बना चुके हैं। फिल्म की कहानी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के अंत में डॉक्टर स्ट्रेंज द्वारा दिए गए उस जादुई मंत्र के 4 साल बाद शुरू होती है, जिसने पीटर पार्कर की पहचान को पूरी दुनिया की यादों से मिटा दिया था। इसके बाद एक ऐसा खेल शुरु होता है, जो ऑडियंस को  पलके झपकने नहीं देता है। फिल्म में पीटर पार्कर में सिर्फ फिजिकली बदलाव ही नहीं बल्कि नए प्यार और पुरानी यादों के साथ नए खतरों के साथ खेलते हुए दिखेंगे। मूवी में टॉम हॉलैंड , जेंडया, जैकब बैटलन , जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, सेडी सिंक, माइकल मैंडो और मार्विन जोन्स जैसे बड़े एक्टर हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026