---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 15: क्या वाकई हर्ष गुजराल हैं स्टंट शो के विनर! जैस्मीन भसीन ने इन 5 कंटेस्टेंट को बताया फाइनलिस्ट, देखें वीडियो

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का यह शो इस बार खतरनाक स्टंट्स के साथ-साथ नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच टक्कर दिखाया जाने वाला है। इस सब के बीच क्या जैस्मिन भसीन ने वाकई फाइनलिस्ट का खुलासा कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 6:18 अपराह्न

Khatron Ke khiladi 15
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke khiladi 15: 1 अगस्त 2026 से रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो शुरू होने के लिए तैयार है लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद से विनर कौन है इस नाम पर चर्चा लगातार अलग-अलग अफवाहें है। कभी फरहाना भट्ट तो कभी करण वाही तो कभी विशाल आदित्य सिंह का नाम सामने आया है। इस सबके बीच अब जैस्मिन भसीन ने क्या वाकई टॉप फाइनलिस्ट का खुलासा कर दिया। क्या वाकई हर्ष गुजराल खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

इन 5 कंटेस्टेंट को जैस्मीन भसीन ने बताया फाइनलिस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल इंस्टाग्राम चैनल से एक वीडियो को शेयर किया गया जहां जैस्मीन भसीन यह कहती नजर आती है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हमारे लिए आयोजित किया गया है तो हम हैं फाइनलिस्ट। वहीं इस बात में हामी भरते हुए हर्ष गुजराल कहते हैं कि हम फाइनलिस्ट है और मैं विनर हूं। हालांकि इस दौरान सभी कंटेस्टेंट हंसते हुए नजर आते हैं। ऐसे में यह वीडियो इन कंटेस्टेंट ने सिर्फ मजाक में बनाया है या फिर इशारों इशारों में उन्होंने फाइनलिस्ट होने की खबर पर मुहर लगा दी। इस दौरान हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही और शगुन शर्मा नजर आ रही हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 का कांसेप्ट क्यों है अलग

गौरतलब है कि इससे पहले फरहाना भट्ट का नाम लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को अपने नाम कर लिया है। फैंस अभी भी उन्हें अपना विनर बता रहे हैं लेकिन 1 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले शो में स्टंट शो में कौन अपना कब्जा दिखा पाता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल यूजर्स इसे लेकर स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि रिपोर्ट्स में पहले ही कहा गया है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का कॉन्सेप्ट इस बार काफी अलग होने वाला है। जहां शो में नए और पुराने खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर देने वाले हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026