---Advertisement---

US-Israel Iran War: खून से रंगी धरती! इजरायली हमले में 165 मासूमों की मौत का खौफनाक मंजर, कब्र की तस्वीर देख पसीज रहा दिल

US-Israel Iran War: इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में मिनाब के एक प्राइमरी स्कूल की 165 मासूम लड़कियां भी मारी गई हैं। युद्ध में मारी गई लड़कियों के लिए खुदी कब्र देख लोगों का कलेजा पसीज रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2026 6:14 अपराह्न

US-Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel Iran War: युद्ध चाहें कहीं छिड़े, मौके से आने वाली तस्वीरें दुनिया को हतोत्साहित करने का दम रखती हैं। ऐसी ही एक खौफनाक तस्वीर ईरान से सामने आई है जो मानवता को शर्मसार कर रही है। इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के मिनाब में स्थित एक प्राइमरी स्कूल की धरती खून से लाल हो गई।

इजरायल-अमेरिका की ओर से किया गया हमला मिनाब में स्थित प्राइमरी स्कूल के लिए काल बना और मौके पर 165 मासूम लड़कियों की मौत हो गई। ईरानी स्कूल में मारी गईं इन बच्चियों को दफनाने के लिए कब्र खोंदा गया। इससे जुड़ी तस्वीर को देख लोगों का दिल पसीज रहा है। ईरान के विदेश मंत्री द्वारा साझा की गई ये खौफनाक तस्वीर लोगों को भाव विभोर कर रही है।

मासूमों के लिए खोंदी कब्र की तस्वीर देख पसीज रहा कलेजा!

न्यूज 24 के आधिकारिक एक्स हैंडल से उस कब्र की तस्वीर साझा की गई है जहां 165 मासूमों को दफनाया गया।

कब्र में दफनाई गई सभी मासूम बच्चियां इजरायली-अमेरिकी हमले की चपेट में आने से मारी गईं। खबरों की मानें तो जब इजरायल-अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया, तब मासूम बच्चियां मिनाब में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं।

इसी दौरान प्राइमरी स्कूल भी हमले की चपेट में आ गया और मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। हमले में मारी गईं सभी 165 छात्राओं को एक साथ कब्र में दफनाया गया है। मासूम बच्चियों के लिए खोंदा गया कब्र देख ईरान में बह रहे खून का अंदाजा लगाया जा सकता है जिससे धरती रंगी है।

एयर स्ट्राइक और बमबारी की भेंट चढ़े सैकड़ों नागरिक!

औचक 27 फरवरी की सुबह इजरायल ने दुनिया को चौंकाते हुए ईरान के कई हिस्सों पर हमला बोल दिया। इस दौरान तेहरान से मशहद समेत अन्य तमाम शहरों में बमबारी और एयर स्ट्राइक हुई। इजरायल-अमेरिका की ओर से किए गए संयुक्त हमले में सैकड़ों की संख्या में ईरानी मारे गए हैं। विभिन्न सोर्सेस के आधार पर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 27 फरवरी से अभी तक कम से कम 787 लोग मारे गए हैं। इसमें सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई समेत आम नागरिक व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इजरायल-अमेरिका का हमला जारी रह सकता है, जो आने वाले दिनों में ईरान की तबाही का कारण बनेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026