US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध जारी है। अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान भी मीडिल ईस्ट के कई देशों पर लगातार हमला कर रहा है। युद्ध के बीच अमेरिकी दूतावास, जेरूसलम ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए अपने अमेरिकी नागरिकों से किनारा कर लिया है। यरूशलेम स्थित अमेरिकी दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी अमेरिकी सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार अगले आदेश तक अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षित रहेंगे। अमेरिकी दूतावास ने सीधे तौर पर मदद करने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
US-Israel-Iran-War के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से किया किनारा!
अमेरिकी दूतावास, जेरूसलम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस समय अमेरिकी दूतावास इजराइल से अमेरिकियों को निकालने या सीधे सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। आपकी सुरक्षा योजना बनाते समय निम्नलिखित जानकारी आपके लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इजराइली पर्यटन मंत्रालय ने 2 मार्च से ताबा सीमा चौकी के लिए शटल सेवा शुरू कर दी है।
शटल में यात्री सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए, आपको मंत्रालय के निकासी फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इस समय अमेरिकी दूतावास इजराइल से अमेरिकियों को निकालने या सीधे सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं है।
आपकी सुरक्षा योजना बनाते समय निम्नलिखित जानकारी आपके लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इजराइली पर्यटन मंत्रालय ने 2 मार्च से ताबा सीमा चौकी के लिए शटल सेवा शुरू कर दी है। शटल में यात्री सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए, आपको मंत्रालय के निकासी फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
राजदूत माइक हकाबी ने दी अहम जानकारी
अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि “जो अमेरिकी नागरिक इस समय इज़राइल में हैं, उनके लिए मैं प्रस्थान के विकल्पों पर यह विस्तृत (लेकिन लंबा) अपडेट साझा करना चाहता हूँ। विकल्प बहुत सीमित हैं। फिलहाल, सबसे अच्छा विकल्प इज़राइल के पर्यटन मंत्रालय की शटल बस से मिस्र के ताबा जाना और वहाँ से फ्लाइट लेना या फिर काहिरा जाकर अमेरिका वापस जाने वाली फ्लाइट लेना है।
For American who are currently in Israel I want to share this thorough (but long) update on options for departing. There are VERY LIMITED options.
As of now, the best is utilizing Israel’s Ministry of Tourism shuttle bus to Taba, Egypt and getting flights from there or going…
— Ambassador Mike Huckabee (@GovMikeHuckabee) March 3, 2026
मैं इस विकल्प का विवरण नीचे दूंगा। हमें इज़राइल में मौजूद या यहाँ परिवार वाले अमेरिकी नागरिकों से इज़राइल से निकलने के संबंध में बहुत से अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। मैं इस समय जॉर्डन के रास्ते निकलने की सलाह नहीं देता। फ्लाइटें नियमित नहीं हैं और एलनबी क्रॉसिंग से आवागमन सीमित समय के लिए ही होता है”।






