---Advertisement---

Janhvi Kapoor: अर्जुन कपूर को ट्रोल होते देख ‘पेड्डी’ एक्ट्रेस की क्या होती है हालत, जानें क्यों सेलेब्स को कहा ‘बलि का बकरा’

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वहीं उसके साथ है इंगेजमेंट और क्लिकबीट के लिए मारामारी पर बात करते हुए एक्ट्रेस मुखर हुई है और बताया कि कैसे यह किसी के घर चलाने के लिए जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 5:48 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बहुत जल्द पेड्डी में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर एक तरफ जहां राम चरण संग फिल्म को लेकर चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने ऑनलाइन ट्रोल करने वालों पर मुखर हुई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इन सभी चीजों को देखकर दुख होता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ज्यादा ऑनलाइन ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता लेकिन जब उनके भाई की बात आती है तब वह इसे लेकर मुखर हुई। उन्होंने कहा कि लोग आजकल क्लिक के लिए कुछ भी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर को ऑनलाइन ट्रोल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए जाह्नवी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।

क्यों सेलेब्स को ट्रोल करते हैं जाह्नवी कपूर के मुताबिक लोग

ग्राज़िया के साथ बातचीत में जाह्नवी कपूर ने कहा कि उनके जैसे सेलिब्रिटी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। पेड्डी एक्ट्रेस के मुताबिक सोशल मीडिया यूजर्स खास व्यक्ति को व्यूज और पापुलैरिटी के साथ-साथ क्लिक के लिए काम करते हैं। सोशल मीडिया कल्चर के बारे में मैं जितना समझती हूं हर कोई शोहरत, व्यूज़ और वायरलिटी चाहता है। इसलिए, अगर वे आपके बारे में कंटेंट बना रहे हैं तो आप सिर्फ़ बलि का बकरा हैं। वे आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट, रेज बेट और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर को ट्रोल होते क्यों दुखी हो जाती है Janhvi Kapoor

अर्जुन कपूर की हो रही ट्रोलिंग को लेकर भी जाह्नवी कपूर ने अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि “बेशक, गलत समझा जाना या जब यह बुलीइंग और हैरेसमेंट में बदल जाता है, तो दुख होता है, जैसा मैंने कभी-कभी अपने भाई के साथ होते देखा है। इस तरह के व्यवहार का कोई बहाना नहीं है। नेगेटिविटी नेगेटिविटी को बढ़ाती है, और आपको बस खुद को इससे दूर रखना होता है।”

ट्रोलिंग को जाह्नवी कपूर ने क्यों बताया पेशा

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि “आपका बस यही मकसद है। एक बार जब आप इसे उस नज़रिए से देखते हैं तो आप समझ जाते हैं कि वे आपके बारे में जो कह रहे हैं उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। सब लोग वही कर रहे हैं जो उन्हें करना है। सब अपने घर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको लेन-देन वाला होना चाहिए क्योंकि यह सीरियस नहीं है। इस पर पांच मिनट से ज़्यादा अपना दिमाग लगाना बेवकूफी है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर बहुत जल्द रामचरण के साथ पेड्डी में धमाका करने के लिए तैयार है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aneet Padda

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 11, 2026