---Advertisement---

US Travel Advisory for India: भारत के इन हिस्सों में न करें यात्रा! अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को दी जानकारी; जानें डिटेल

US Travel Advisory for India: अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को भारत के कई हिस्सों में यात्रा करने से मना किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2024 11:32 पूर्वाह्न

US Travel Advisory for India
Follow Us
---Advertisement---

US Travel Advisory for India: अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को भारत के कई हिस्सों में यात्रा करने से मना किया है। आपको बता दें कि इसे लेकर अमेरिका ने बीते दिन यानि 24 जुलाई को एक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसमे मणिपुर, जम्मू कश्मीर, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास यात्रा करने के लिए मना किया है। माना जा रहा है कि बीते कुछ महीनों से मणिपुर और जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ गए है जिसके कारण अमेरिका ने अपने नागरिकों के यात्रा में संशोधन किया है।

अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार “अपराध और आतंकवाद, नक्सलवाद के कारण भारत में अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। कुल मिलाकर भारत को लेवल दो पर रखा गया है। वहीं देश के कुछ हिस्सों को लेवल चार पर रखा गया है, जैसे जम्मू कश्मीर , मणिपुर, भारत-पाक बॉर्डर, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी, लेह को छोड़कर), सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के भीतर; मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से आतंकवाद के कारण और मणिपुर हिंसा और अपराध के कारण यात्रा न करें”।

आतंकी और नक्सली गतिविधियों में इजाफा

आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत में बढ़ते आतंकी हमले और नक्सली गतिविधयों में इजाफा लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए है। एडवाइजरी में कहा गया है कि “भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध हुए हैं। आतंकवादी बहुत कम या बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे पर्यटक स्थानों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी सुविधाओं को लक्षित करते हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026