---Advertisement---

Donald Trump के राष्ट्रपति बनते ही बिजनेसमैन Vivek Ramaswamy का बड़ा ऐलान; जानें DOGE से खुद को क्यों किया अलग?

Vivek Ramaswamy: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के कुछ घंटे बाद ही DOGE में शामिल भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy ने इस्तीफा दे दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 21, 2025 1:05 अपराह्न

Vivek Ramaswamy
Follow Us
---Advertisement---

Vivek Ramaswamy: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही पदभार संभाला, उनके कई बड़े ऐलान ने सबको हैरान कर दिया है। 24 घंटे से भी कम समय में ट्रंप ने कई ऐसे ऐलान किए जिससे दुनिया हैरान रह गई है। वहीं अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, भारतीय मूल के निवासी Vivek Ramaswamy ने DOGE से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते साल नवंबर में विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE में बड़ी जिम्मेदारी दी थी। दरअसल DODGE यानि (Department of Government Efficiency) में खुद ट्रंप ने नियुक्त किया था। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैै कि आखिर शपथ के कुछ घंटे बाद भारतीय मूल के बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी ने यह फैसला आखिर क्यों लिया। चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।

Vivek Ramaswamy ने DOGE से दिया इस्तीफा

बता दें कि इस्तीफे के बाद विवेक रामास्वामी ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि “DOGE के निर्माण में सहायता करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे विश्वास है कि एलोन और टीम सरकार को सुव्यवस्थित करने में सफल होगी। ओहायो में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में मुझे जल्द ही और कुछ कहना होगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अमेरिका को फिर से महान बनाने में राष्ट्रपति ट्रम्प की मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं”।

विवेक रामास्वामी ने DOGE से क्यों दिया इस्तीफा?

भारतीय मूल के बिजनेसमैन Vivek Ramaswamy के इस्तीफे की वजह सामने आ गई है। पोलिटिको की एक रिपोर्ट के मुताबिक रामास्वामी अगले सप्ताह ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने DOGE को छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि अब देखना होगा कि इसका ऐलान वह कब करते है।

कौन है Vivek Ramaswamy?

बता दें कि रामास्वामी के माता- पिता मूल रूप से केरल के रहने वाले है, हालांकि कई साल पहले वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। विवेक रामास्वामी का जन्म अमेरिका में हुआ। वह अमेरिका में एक सफल बिजनेसमैन है। 2014 में बायोटेक फर्म रोइवेंट साइंसेज (Roivant Sciences) की स्थापना की। इसके अलावा भी अमेरिका में उनके कई बिजनेस है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Anil Chauhan

अगस्त 26, 2026