---Advertisement---

Warren Buffett Charity: वॉरेन बफेट ने एक बार फिर गरीबों के लिए खोला खजाना! दान के पैसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Warren Buffett Charity: दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स में से एक वॉरेन बफेट ने फिर गरीबों के लिए अपना खजाना खोला है। उन्होंने 5 बिलियन डॉलर दान किए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 4:35 अपराह्न

Warren Buffett Charity
Follow Us
---Advertisement---

Warren Buffett Charity: वॉरेन बफेट का नाम दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स की सूचि में आता है। इन्वेस्टर्स होने के नाते उनके पास अरबों की संपत्ति है। जिसका अंदाजा आप चाहकर भी नहीं लगा पाएंगे। इसलिए उनका नाम दुनिया के सबसे लोगों की लिस्ट में भी आता है। 92 साल की उम्र में भी वॉरेन बफेट काफी जोशीले और मेहनती नजर आते हैं। उन्हें अपनी दरियादिली के लिए जाना जाता है। वॉरेन बफेट समय-समय पर चैरिटी और दान करते रहते हैं। अब एक बार फिर वॉरेन बफेट सुर्खियों में है। जिसकी वजह है उनका दान करना। उन्होंने करीब 5 बिलियन डॉलर की संपत्ति दान की है।

51 बिलियन डॉलर से अधिक का कर चुके हैं दान

वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) ने एक बार फिर गरीबों के लिए अपना खजाना खोला है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कंपनी ने पांच चैरिटी संस्थाओं को 4.64 बिलियन डॉलर का दान किया है। ये दान कंपनी ने अपने स्टॉक्स के जरिए किया है। 2006 से अब तक वॉरेन बफेट कुल 51 बिलियन डॉलर से अधिक का दान कर चुके हैं। बुधवार को उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा दान किया। 92 वर्षों में ये अब तक का सबसे बड़ा दान है।

इन 5 चैरिटी संस्थाओं को दिया दान

बफेट की कंपनी ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 10.45 मिलियन शेयर दान किए हैं। जिससे फाउंडेशन को 39 बिलियन डॉलर से अधिक के स्टॉक प्राप्त हुआ हैं। इसके अलावा उन्होंने सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को भी 1.05 मिलियन शेयर दान किए हैं। इस फाउंडेशन का नाम उनकी पहली पत्नी के नाम पर रखा गया है। इसी तरह उन्होंने 2.2 मिलियन शेयर्स बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन में समान रूप से विभाजित किए हैं।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Munir

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

Hezbollah

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026