---Advertisement---

Woman On Moon: पहली बार चांद पर कोई महिला रखेगी कदम, जानिए कौन हैं क्रिस्टीना हैमॉक कोच

Woman On Moon: दुनिया की महिलाओं के लिए एक बड़ा पल आया है। पहली बार कोई महिला अंतरिक्ष यात्री चांद पर जाएंगी। जानिए कौन हैं क्रिस्टीना हैमॉक कोच।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Woman On Moon
Follow Us
---Advertisement---

Woman On Moon: दुनिया की बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक नासा ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम ऐतिहासिक ओरियन मिशन के लिए जोड़ा है। इस मिशन की खास बात है कि इस मिशन के तहत ऐसा पहली बार होगा, जब कोई महिला चांद की यात्रा (Woman On Moon) पर जाएगी। क्रिस्टीना हैमॉक कोच (Christina Hammock Coach) उन चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं जो ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार होकर चांद के चारो ओर जाएगी।

पहली महिला यात्री होंगी  Christina Hammock Coach

आपको बता दें कि जब से इंसान ने चांद और दुनिया की आकाशगंगा की खोज शुरू की है, तब से सिर्फ पुरुष यात्री ही चांद की यात्रा पर गए हैं। ऐसे में क्रिस्टीना हैमॉक कोच ऐसी पहली महिला यात्री होंगी जो चंद्रमा के चारों ओर जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।

ये भी पढ़ें: China Population: कम होती आबादी से परेशान है ड्रैगन, Romance करने के लिए दे दी एक सप्ताह की छुट्टी

NASA का बड़ा फैसला

नासा के इस निर्णय से महिलाओं के लिए एक बड़ा और अच्छा संदेश जाएगा। नासा की वजह से कोई महिला पहली बार चंद्रमा की सतह पर पैर रखेगी। वरना इससे पहले केवल पुरुष ही चांद की सतह और कक्षा पर गए हैं। इस तरह से ये पल दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

NASA ने किया ऐलान

वहीं, दूसरी ओर, नासा ने ऐलान किया है कि क्रिस्टीना हैमॉक कोच चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन के लंबे मिशन पर जाने वाले अन्य अंतरिक्ष यात्रियों रीड वाइसमैन, जेरेमी हैनसेन और विक्टर ग्लोवर के साथ जल्द ही शामिल होंगी। नासा ने बताया है कि कोच इस मिशन की विशेषज्ञ भी होंगी।

क्रिस्टीना हैमॉक कोच ने क्या कहा

नासा द्वारा ओरियन मिशन में अपना नाम जुड़ने के बाद क्रिस्टीना हैमॉक कोच की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जब वह इस मिशन के बारे में सोचती हैं तो उन्हें और अधिक शानदार महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की सवारी करने जा रहे हैं। हम हजारों मील की चोटियों पर पहुंचेंगे और वहां की सभी प्रणालियों की समीक्षा करेंगे। फिर हम चंद्रमा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मिशन पर दुनिया का उत्साह, आकांक्षाओं और सपनों को अपने साथ चांद पर लेकर जाने वाले हैं।

कौन हैं क्रिस्टीना हैमॉक कोच

अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना हैमॉक कोच ने भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की हुई है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री ली हुई है। इसके बाद कोच साल 2013 में नासा अंतरिक्ष एजेंसी के साथ जुड़ी। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट इंजीनियरिंग अभियान के तहत 59, 60 और 61 के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में काम किया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan Conflict

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

US-Iran War

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 26, 2026