---Advertisement---

98 साल की बूढ़ी महिला ने दौड़कर बनाया ये खास रिकॉर्ड, Viral Video को देख दंग हो रहे जवान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 98 साल की बुजुर्ग महिला दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने 5 किमी की रेस को 59 मिनट 6 सेकेंड में पूरा कर लिया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 5, 2023 2:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर बुजुर्गों के मस्ती करने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में बुजुर्ग काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। हमेशा ये कहा भी जाता है कि इंसान कभी वृद्ध नहीं होता। अगर मन में कुछ करने की इच्छा है तो वह मरते दम तक अपने काम को पूरा करने के लिए लगा रहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही है। इस बुजुर्ग महिला ने अपने उम्र की सीमा को मात देते हुए रेस प्रतियोगिता में भाग लिया है। इस महिला के रेस लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लोग महिला के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

5 किमी की रेस 59 मिनट 6 सेकेंड में किया पूरा

जब भी हम अपना सोशल मीडिया खोलते हैं तो कई सारी ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती है जिसमें उम्र के बंधन को तोड़कर लोग आश्चर्य चकित करने वाले काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पिछले कुछ समय से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो की अगर हम बात करें तो इसमें एक 98 साल की बुजुर्ग महिला रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दिखाई दे रही है। इस महिला के बारे में बताया जा रहा है कि ” इस महिला ने 5 किमी की रेस को 59 मिनट 6 सेंकेड में पूरा किया है। वहीं यह बुर्जुग महिला अमेरिका की बताई जा रही है, जिसका नाम Betty Lindberg है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही महिला फिनिश लाइन को पार करती है खुशी के मारे झूम उठती है।

Also Read: हिंदी बोलने के लिए मशक्कत करती नजर आईं Nysa Devgan, वायरल वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

इंस्टाग्राम से वायरल हुआ वीडियो

 

बुजुर्ग महिला के दौड़ का वीडियो इंस्टाग्राम के गुड न्यूज मूवमेंट नाम की प्रोफ़ाइल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं कि कैसे इस महिला ने उम्र के बंधन को तोड़कर दौड़ लगाया है। बता दें कि वीडियो पर कमेंट करके बुजुर्ग महिला का लोग उत्साह भी बढ़ा रहे हैं। इस वीडियो को फिलहाल अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

Also Read: Pawan Khera को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में पेशी के बाद असम ले जाने की तैयारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Viral Video

फ़रवरी 11, 2026