Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर जेठ के द्वारा छोटे भाई की पत्नी को डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। इस दौरान वो मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन, किसी ने भी मदद नहीं की है। ये सारा विवाद पानी भरने के कारण शुरु हुआ था। रिश्तों को तार-तार करते इस वीडियो को जिसने भी देखा वो गुस्से और अफसोस से भर गया। मामले की गंभीरता तो देखते हुए आगरा पुलिस के द्वारा आरोपी जेठ पर कड़ा एक्शन लिया गया है। इस पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
घर की बहू को बेरहमी से जेठ ने पीठा
घर की बहू को बेरहमी से पीटते जेठ के वायरल वीडियो को एक्स पर Khabar Bharti नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देत हुए लिखा है कि,’ इस गुंडे को यह पता होना चाहिए आगरा कमिश्नरेट आगरा में है – सिस्टम तो सुधरेगा @SistamaTo59222 संगठन थाना पिनाहट क्षेत्र में साझे की सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की पत्नी को लाठी डंडो से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।’
देखें वीडियो
इस गुंडे को यह पता होना चाहिए @agrapolice कमिश्नरेट आगरा में है – सिस्टम तो सुधरेगा @SistamaTo59222 संगठन
#Agra – थाना पिनाहट क्षेत्र में साझे की सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की पत्नी को लाठी डंडो से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा @Uppolice @dgpup @Rajeevkrishna69 https://t.co/MEhkd9yaXW
— Khabar Bharti (@KhabarBharti24) October 26, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला को पहले जेठ घर से बाहर निकालता है और फिर बेरहमी से डंडे बरसाना शुरु कर देता है। इस दौरान वो दर्द से चीखना शुरु कर देती है। आस-पास खड़े लोग महिला को नहीं बचा रहे हैं। अंत में एक युवक आकर आदमी को रोकता है और साइड में खड़ा हो जाता है। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।
Agra Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
छोटे भाई की बीवी को डंडे से पीटते जेठ पर आगरा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही वीडियो के नीचे कार्रवाही की जानकारी देत हुए लिखा, ‘पानी भरने के विवाद में महिला के साथ जेठ द्वारा मारपीट किए जाने की घटना में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है







