---Advertisement---

Agra Viral Video: थाने के अंदर आदमी की दोनों टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दरिंदगी देख आला अफसरों ने लिया बड़ा एक्शन

Agra Viral Video: आगरा पुलिस के द्वारा थर्ड डिग्री देने के मामले ने इतना ज्यादा तूल पकड़ा कि, आला अधिकारियों ने अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन ले लिया है। पुलिस वालों पर राजू नाम के आदमी ने दोनों टांगे टूटने के बाद थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाये थे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 23, 2025 12:13 अपराह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है।यहां पर 35 साल के राजू नाम के आदमी ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए थे। थाना किरावली क्षेत्र में पुलिस को लेकर पीड़ित ने कहा था कि, जबरन वो मर्डर को कबूल कराने के लिए बोल रहे थे। उसने नहीं माना तो पुलिसकर्मियों ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों पैरों को तोड़ दिया। इसके साथ ही बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब इस मामले तूल पकड़ा तो आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ा एक्शन ले लिया है।

आदमी को थर्ड डिग्री देकर बुरा फंसी पुलिस

पीड़ित राजू का कहना है कि, 20 दिसबंर को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन बाद में उसे बेहोश होने तक पीटा गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

राजू का आरोप है कि, पुलिस वालों ने थाने में उसे उल्टा करके लटकाया था और दोनों टांगो पर टूटने तक डंडे बरसाए। इस घटना पर एक्शन की जानकारी एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट करके दी है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ” यूपी – आगरा पुलिस ने एक हत्याकांड में पूछताछ के लिए 35 वर्षीय राजू को उठाया और थर्ड डिग्री दी। पैरों पर डंडे बरसाए, उल्टा लटकाया। बेहोश होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। राजू के दोनों पैरों पर प्लास्टर बंधा है। पुलिसवाले उस पर हत्या कबूलने का दबाव बना रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने ACP को हटाया। SHO, दरोगा, बीट ऑफिसर सस्पेंड किए गए। “

Agra Viral Video पर पुलिस का बड़ा एक्शन

आपको बता दें, पीड़ित राजू का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो बता रहे थे कि, उनके साथ किस तरह की क्रूरता की गई है।

इस घटना की बर्बता को देखते हुए आगरा पुलिस ने एक्शन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “घटना के सम्बन्ध में तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष किरावली, एक उपनिरीक्षक एवं बीट आरक्षी सहित 03 पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया गया है, एवं सम्बन्धित एसीपी का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच अपर पुलिस आयुक्त श्री रामबदन सिंह जो डीआईजी स्तर के अधिकारी हैं, के द्वारा की जा रही है।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026