---Advertisement---

Ahmedabad Viral Video: ‘जल्दी कर…’ कॉमेडियन रजत सूद के शो में शिक्षक ने पकड़ा छात्र का गिरेबान! निरमा यूनिवर्सिटी में हाई वोल्टेज ड्रामा

Ahmedabad Viral Video: निरमा यूनिवर्सिटी में रजत सूद के कॉमेडी शो के दौरान एक जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल स्टूडेंट ने शिक्षक पर टिप्पणी करने की कोशिश की लेकिन जिसका अंजाम जो निकला वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Ahmedabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Viral Video: निरमा यूनिवर्सिटी के एक छात्र का कॉलर पकड़ने को लेकर शिक्षक सोशल मीडिया पर विवादों में है जहां कथित तौर पर कॉमेडियन रजत सूद परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच शिक्षक कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं लेकिन दर्शक के बीच बैठे एक स्टूडेंट ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद शिक्षक भड़क उठते हैं। बात इतनी हद तक बढ़ जाती है कि वह कॉलर पकड़ने तक चली जाती है। अहमदाबाद वायरल वीडियो में देखें कैसे कॉलेज में कॉमेडियन रजत सूद के परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा हो गया। जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा।

क्या था छात्र और शिक्षक के बीच क्लेश का यह मामला

अहमदाबाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक के परफॉर्मेंस के दौरान कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं लेकिन वह धीरे-धीरे पढ़ रहे होते हैं। तभी एक स्टूडेंट कहता है, “जल्दी कर पनवेल निकालना है।” बस इतनी सी बात शिक्षक भड़क उठे और उन्होंने छात्र को स्टेज पर बुलाया और कॉलर पकड़ लिया। यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिपार्टमेंट के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘टेक्नोफोरा’ का यह वीडियो है।

Ahmedabad Viral Video में शिक्षक ने दी छात्र को धमकी

वहीं इस सबसे हटके अगर अहमदाबाद के निरमा यूनिवर्सिटी की बात करें तो छात्र ने गोलमाल 3 का डायलॉग भले ही बोलकर प्रोफेसर की फिरकी लेने की कोशिश की लेकिन जिस तरह से प्रोफेसर ने उसे बुलाकर उसका कॉलर पकड़ लिया वह चर्चा में है। वहीं इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि स्टूडेंट से शिक्षक ने यह भी कहा कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर कोई छात्र ने यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी भी फैकल्टी मेंबर का अपमान किया तो उसे हमेशा के लिए जाना पड़ सकता है

फिलहाल अहमदाबाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और @Benarasiyaa x से लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स की तरफ से इस पर मिली प्रतिक्रिया मिल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026