---Advertisement---

Viral Video: मां-बाप की एक चूक और मासूमों पर टूटा काल! रोंगटे खड़े कर रहा खौफनाक हादसा

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो बच्चों का भारी अलमारी के नीचे दबने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। माता-पिता का लापरवाही का ये सबसे खौफनाक वीडियो है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2026 4:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   माता के द्वारा की गई जरा सी लापरवाही बच्चों के लिए मुसीबत बन जाती है। ये बात हम सभी जानते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ कपल के साथ ये अंजाने में हो जाता है। जिसका खामियाजा उन्हें काफी गंभीर भुगतना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो बच्चों पर खेलते-खलते भारी अलमारी गिर जाती है। ये घटना  काफी डरा देने वाली है। ये वीडियो बेहद दिल दहला देने वाला है, जो हम सभी को एक बड़ी सीख देता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खेल-खेल में दो मासूम बच्चे एक बहुत बड़े हादसे का शिकार हो गए?

मां-बाप की लापरवाही बच्चों के लिए बनी मुसीबत

हादसे का शिकार होते मासूम बच्चों के वायरल वीडियो को एक्स पर रस’युक्त नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बच्चों का बिना किसी की निगरानी के खेलना बहुत खतरनाक होता है। दिल को देहला देने वाला दृश्य।’

देखें वीडियो

यह घटना तब हुई जब बच्चे बिना किसी बड़े की निगरानी  के घर में अकेले खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे कपड़े  रखने वाली एक भारी अलमारी के ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगे। बच्चों के वजन और संतुलन बिगड़ने के कारण वह भारी अलमारी अचानक सीधे उन मासूमों के ऊपर ही पलट गई और दोनों बच्चे उसके नीचे बुरी तरह दब गए। यह खौफनाक मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। अलमारी के गिरने की आवाज सुनकर मां-बाप दौड़कर आते हैं और दोनों को बचाने की कोशिश करते हैं।  यह हादसा इस बात का जीता-जागता सबूत है कि माता-पिता की जरा सी चूक या लापरवाही बच्चों के लिए कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। छोटे बच्चे नासमझ होते हैं, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि घर की कौन सी चीज उनके लिए जानलेवा बन सकती है।  क्योंकि वीडियो छोटा है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, आगे क्या हुआ है?  लेकिन ये घटना मन को विचलित करने वाली है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।लेकिन इसे एक्स पर 23 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 3.82 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वो इसे मां-बाप की बड़ी लापरवाही बताते हुए अफसोसनाक बता रहे हैं। यह वायरल वीडियो हर माता-पिता के लिए एक गंभीर चेतावनी है। घर को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाना हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में कभी किसी मासूम को ऐसी लापरवाही की कीमत न चुकानी पड़े।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026