---Advertisement---

Aligarh Viral Video: ‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं’! सास को लेकर भागे दामाद के पिता ने दोनों को दी खौफनाक सजा, देखें कैसे पूरे गांव के सामने किया जलील

Aligarh Viral Video: दामाद के साथ फरार हुई सास के मामले में नई अपडेट आयी है। दरअसल, राहुल के पिता थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया जब बेटा सास को लेकर घर आया तो लोगों ने किस तरह से उनका विरोध किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2025 2:05 अपराह्न

Aligarh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Aligarh Viral Video: सास के साथ फरार दामाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये आए दिन नया मोड़ ले रहा है। कभी सास के प्रेग्नेंट होने की अफवाह आती है तो, कभी मीडिया को धमकाते हुए दोनों की वीडियो सुर्खियां बटोरने लगती है। अलीगढ़ में जिस तरह से बेटी की शादी से चंद दिन पहले अपने होने वाले दामाद संग फरार हुई सास की खबर छाई हुई है। उससे दोनों परिवारों को समाज के सामने बेइज्जत होना पड़ रहा है। अभी तक फरार सास सपना के परिजन ही रिश्ता तोड़ते दिख रहे थे। अब दामाद राहुल के पिता का बयान भी सामने आया है।

सास लेकर भागे लड़के के पिता का वीडियो आया सामने

सपना और राहुल के मामले में नया अपडेट आया है। दरअसल, सास को लेकर फरार हुए दामाद के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Watch Video

इसमें वह बता रहे हैं कि, इस घटना की वजह से परिवार को काफी शर्मसार होना पड़ रहा है। इस वीडियो को भारत समाचार | Bharat Samachar ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “अलीगढ़ -सास सपना और होने वाले दामाद राहुल का विरोध, ग्रामीण महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा झाड़ू, ईंट-पत्थर लेकर विरोध का वीडियो वायरल, राहुल के पिता होरीलाल ने कहा- बेटे से सभी रिश्ते खत्म।” वीडियो में लड़के के पिता का कहना है कि, कुछ लोग उनके परिजनों को फोन करके धमकी दे रहे हैं। इसलिए वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने बताया किस सपना और राहुल भागने के बाद गांव आए थे तो पूरा गांव ने दोनों का स्वागत ईट और पत्थरों से किया। इसके साथ ही उन्हें जलील करके वहां से भगा दिया। लड़के के पिता का कहना है कि, उन्हें धमकी मिल रही है।

Aligarh Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

सास को लेकर भागे दामाद के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस में दी है। इस घटना पर पुलिस का भी रिएक्शन आया है। जिसमें लिखा है कि, थाना प्रभारी दादों को जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । राहुल के पिते का इस वायरल वीडियो को 21 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 2500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026