Amroha Video: मां को ईश्वर के बाद सबसे बड़ा माना जाता है। क्योंकि ये ही बच्चे को पैदा करती है और उसे बड़ी हिफाजत से पालती है। लेकिन क्या हो जब इस जननी को ही अपनी औलाद को मौत के घाट उतारना पड़े? उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपने बेटे की सुपारी देकर दर्दनाक के साथ खौफनाक मौत दी है। इसका खुलासा अब पुलिस के द्वारा किया गया है। जिसका कारण जानने के बाद लोगों का दिमाग सुन्न हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, वो इस औरत से नफरत करें या फिर मजबूरी कहें। ये मामला दिमाग हिला देने वाला है।
सगे बेटे को मां-बाप ने क्यों मारा?
इस हैरान करने वाली घटना के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा में एक मां अपने शराबी बेटे की हरकतों से इतना परेशान हो गई कि सुपारी देकर उसे मरवा डाला। बेटा नशे का आदि था। घर में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता रहता था। हर कोई उससे तंग आ चुका था। आखिरकार फैमिली वालों ने उसका मर्डर करवाने की प्लानिंग बनाई। मां ने 50 हजार रुपए में अपने जेवरात गिरवीं रखे। इन रुपयों से सुपारी किलर हायर किए और उन्होंने युवक की हत्या करके लाश नहर में फेंक दी। इस घटनाक्रम में मृतक का पिता पीतम सिंह और भाई संकित सिंह गिरफ्तार हैं।
देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा में एक मां अपने शराबी बेटे की हरकतों से इतना परेशान हो गई कि सुपारी देकर उसे मरवा डाला। बेटा नशे का आदि था। घर में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता रहता था। हर कोई उससे तंग आ चुका था। आखिरकार फैमिली वालों ने उसका मर्डर करवाने की प्लानिंग बनाई। मां ने 50 हजार… pic.twitter.com/TQu3wkUDiE
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 11, 2026
मां माया देवी, सुपारी किलर जोगेंद्र उर्फ जौली और दो अन्य की तलाश जारी है।’ ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मृतक का नाम दुष्यंत है। उसकी उम्र 35 साल के आस-पास थी। इस घटना को माता-पिता ने अपने छोटे बेटे संकित और उसके दोस्त जोली की मदद से अंजाम दिया है। युवक को पहले ईटों से मारा गया, इसके बाद उसकी लाश को नहर में फेंक दिया गया। ये घटना डिडोली कोतवाली क्षेत्र के शमपुर गांव की है। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मां और अन्य युवक फरार है। मृतक नशे का लती था। वो लड़ता था और परिजनों को परेशान करता था। इसीलिए घरवालों ने उसकी हत्या कर दी।
Amroha Video पर पुलिस का एक्शन
इस घटना का खुलासा Amroha Police ने वीडियो जारी करके किया है। इसके साथ ही बताया है कि, ‘थाना डिडौली पुलिस द्वारा युवक की हत्या का सफल अनावरण, भाई, पिता व मां द्वारा रची गई थी हत्या की साजिश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईट-।’
थाना डिडौली पुलिस द्वारा युवक की हत्या का सफल अनावरण, भाई, पिता व मां द्वारा रची गई थी हत्या की साजिश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईट- pic.twitter.com/mnrBliNjfl
— Amroha Police (@amrohapolice) May 10, 2026
