---Advertisement---

Amroha Video: बेबेसी या नफरत! ऐसा क्या हुआ जो सगी जवान औलाद की जान लेने को मजबूर हुई मां ? सच्चाई सोच में डाल देगी

Amroha Video:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपने सगे बेटे को  सुपारी देकर मरवा दिया। इस, घटना की सच्चाई से पुलिस ने पर्दा उठाया है। ये मामला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2026 2:41 अपराह्न

Amroha Video
Follow Us
---Advertisement---

Amroha Video:  मां को ईश्वर के बाद सबसे बड़ा माना जाता है। क्योंकि ये ही बच्चे को पैदा करती है और उसे बड़ी हिफाजत से पालती है। लेकिन क्या हो जब इस जननी को ही अपनी औलाद को मौत के घाट उतारना पड़े?  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपने बेटे की सुपारी देकर दर्दनाक के साथ खौफनाक मौत दी है।  इसका खुलासा अब पुलिस के द्वारा किया गया है। जिसका कारण जानने के बाद लोगों का दिमाग सुन्न हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, वो इस औरत से नफरत करें या फिर मजबूरी कहें।  ये मामला दिमाग हिला देने वाला है।

सगे बेटे को मां-बाप ने क्यों मारा?

इस हैरान करने वाली घटना के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा में एक मां अपने शराबी बेटे की हरकतों से इतना परेशान हो गई कि सुपारी देकर उसे मरवा डाला। बेटा नशे का आदि था। घर में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता रहता था। हर कोई उससे तंग आ चुका था। आखिरकार फैमिली वालों ने उसका मर्डर करवाने की प्लानिंग बनाई। मां ने 50 हजार रुपए में अपने जेवरात गिरवीं रखे। इन रुपयों से सुपारी किलर हायर किए और उन्होंने युवक की हत्या करके लाश नहर में फेंक दी। इस घटनाक्रम में मृतक का पिता पीतम सिंह और भाई संकित सिंह गिरफ्तार हैं।

देखें वीडियो

मां माया देवी, सुपारी किलर जोगेंद्र उर्फ जौली और दो अन्य की तलाश जारी है।’ ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मृतक का नाम दुष्यंत है। उसकी उम्र 35 साल के आस-पास थी। इस घटना को माता-पिता ने अपने छोटे बेटे संकित और उसके दोस्त जोली की मदद से अंजाम दिया है। युवक को पहले ईटों से मारा गया, इसके बाद उसकी लाश को नहर में फेंक दिया गया। ये घटना डिडोली कोतवाली क्षेत्र के शमपुर गांव की है। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मां और अन्य युवक फरार है।  मृतक नशे का लती था। वो लड़ता था और परिजनों को परेशान करता था। इसीलिए  घरवालों ने उसकी हत्या कर दी।

Amroha Video   पर पुलिस का एक्शन

इस घटना का खुलासा Amroha Police ने वीडियो जारी करके किया है। इसके साथ ही बताया है कि, ‘थाना डिडौली पुलिस द्वारा युवक की हत्या का सफल अनावरण, भाई, पिता व मां द्वारा रची गई थी हत्या की साजिश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईट-।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026