---Advertisement---

Viral Video: बकरा चोरी के विवाद में महिला ने पुलिसकर्मियों को लपेटा, देखें कैसे जान बचाने वालों पर ही लगाए गंभीर आरोप?

Viral Video: सोशल मीडिया पर कन्नौज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों के द्वारा घर का गेट खोलने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बीच में आ रही लड़की को वो धक्का दे रहे है। इसके बाद महिलाओं ने बचाने आए पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगा दिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2026 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सुसाइड करने की कोशिश करती महिला को बचाने आए पुलिसकर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगे हैं।ये घटना कन्नौज के छिबरामऊ इलाके की बताई जा रही है। यहां की कांशीराम कॉलोनी में एक महिला का बकरा चोरी हो गया था। इसी शक में उसने एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो आरोपी सोनम ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। आत्महत्या की कोशिश के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया तो उल्टा उन्हीं के ऊपर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए।  अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही कन्नौज पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आयी है।

जिस पुलिस ने सुसाइड से बचाया उसी पर लगे गंभीर आरोप

इस घटना के वायरल वीडियो को Raju Sharma journalist  नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘वाह दरोगा जी… महिला पर ताकत दिखा रहे हो’ वीडियो में ताबड़तोड़ लात मारकर गेट तोड़ रहे सहाब SI मनुज चौधरी है। महिला पर भी थप्पड़ की बरसात करते दिख रहें हैं। महिला की बेटी रोक रही है तो उससे भी मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि दरोगा जी 2 पक्षों में झगड़े की सुचना पर पहुंचे थे जहा कहर बरपाया गया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मियों के द्वारा घर के दरवाजे को तोड़कर महिला को बाहर निकाला जा रहा है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, ये वीडियो सोनम के परिजनों ने रिकॉर्ड किया है और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सोनम ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा इसीलिए किया ताकि वो बकरा चोरी के शक में पीटे गए युवक के सीसीटीवी फुटेज को पुलिसकर्मियों को नहीं दिखाना चाहती थीं। 

Viral Video का पूरा मामला कन्नौज पुलिस ने बताया

महिला को सुसाइड से बचाते पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप पर खुद कन्नौज पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया आयी है। जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी एक्स पर दी है। इसके साथ ही लिखा, ‘दिनांक 09.05.2026 को डायल 112 की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

देखें वीडियो

जांच के दौरान घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें छेड़छाड़ जैसी कोई घटना होना प्रतीत नहीं हुआ तथा कॉलर पक्ष द्वारा युवक के साथ मारपीट करना पाया गया। सीसीटीवी देखने के दौरान कॉलर महिला द्वारा पुलिस कार्यवाही से बचने एवं दबाव बनाने के उद्देश्य से फांसी लगाने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्काल दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बचा लिया गया। प्रथमदृष्टया पुलिस कार्यवाही से बचने हेतु महिला द्वारा आरोप लगाना प्रतीत होता है। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’

एडीजी जोन कानपुर ने दिए जांच के आदेश

वहीं ,ADG ZONE KANPUR ने भी कन्नौज पुलिस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, कृपया प्रकरण की जॉचकर आवश्यक कार्यवाही करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026