---Advertisement---

Viral Video: सो रही शादीशुदा महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखा बुजुर्ग शख्स, ट्रेन में सुरक्षा को लेकर यूजर्स ने रेलवे से की मांग

Viral Video: महिला निश्चिन्त होकर ट्रेन में सो रही थी और उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि बुजुर्ग उसके साथ इस तरह की हरकत कर रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोग महिला की सुरक्षा को लेकर रेलवे से सवाल करते हुए दिखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 10, 2026 4:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक महिला की सुरक्षा के लिए कई नियम कानून बनाए गए हैं बावजूद इसके लोग बेशर्मी दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि आखिर इस तरह का व्यवहार एक महिला के साथ क्यों किया जाता है। जहां कथित तौर पर ट्रेन में सो रही महिला के साथ बुजुर्ग ने अश्लीलता दिखाने की हिम्मत जुटाई यह आपको चकित कर सकता है। आइए जानते हैं आखिर वायरल वीडियो में किस तरह से महिला को देखकर बुजुर्ग ने जिंदगी की हदें पार कर दी और यह देखकर लोग रेलवे से मांग करने लगे।

शादीशुदा महिला के साथ बुजुर्ग शख्स ने की हदें पार

वायरल वीडियो कब और कहां की है इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यहां जिस तरह की बेशर्मी दिखाई जा रही है उसने लोगों को चकित कर दिया है। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन की सीट पर एक महिला लेटी हुई नजर आ रही है। महिला शादीशुदा है। इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं क्योंकि हाथों में चूड़ी पहन रखी है। बेचारी तो क्या सोच भी नहीं रही होगी कि शादीशुदा होने के बावजूद भी उसके साथ इस तरह की कोई घटना हो सकती है।

Viral Video को लेकर क्या बोल रहे हैं रेलवे से लोग

वहीं वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कथित तौर पर बुजुर्ग शख्स सोई हुई महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा है। भीड़ और लोगों की मौजूदगी देखते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया क्योंकि उसे लग रहा था कि शायद वह सबकी नजर से बच जाएगा। आज के समय में छिपना मुश्किल है। जिस तरह से बुजुर्ग शख्स महिला के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा है वह देखकर लोग रेलवे पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय रेलवे को टैग करते हुए महिला की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए लोग बिफरे नजर आ रहे हैं।

@SaralVyangya एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026